फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   L&T will prepare university students for jobs students will be able to do online courses

Kanpur: विवि के छात्रों को जॉब के लिए तैयार करेगा एलएंडटी, छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन कोर्स…करियर में होगा मददगार

Thu, 13 Mar 2025 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 03:06 PM IST
सार

Kanpur News: एलएंडटी के संजीव शर्मा एवं पराग जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को कॅरिअर शुरू करने में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
L&T will prepare university students for jobs students will be able to do online courses
सीएसजेएमयू और एल एंड टी के मध्य एमओयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

उभरती प्रौद्योगिकी में जॉब के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि एवं एलएंडटी एडुटेक के बीच समझौता हुआ। इसके तहत विवि के कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट के छात्र ऑनलाइन कोर्स करके सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

समझौते के दौरान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि एलएंडटी एडुटेक कंपनी के साथ मिलकर उद्योग की जरूरतों को समझने और विद्यार्थियों को उसके अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे एकेडमिक्स एवं कॉर्पोरेट के अंतर को आसानी से खत्म किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स कर सेकेंगे छात्र
एमओयू के दौरान एलएंडटी के डोमेस्टिक मार्केटिंग नेटवर्क के हेड संजीव शर्मा, ब्रांच मैनेजर लखनऊ पराग जैन, एडमिन एंड एच आर लखनऊ उपेंद्र कैसर, विवि की तरफ से अधिष्ठाता-अकादमिक एवं निदेशक-यूआईईटी प्रो. बृष्टि मित्रा, अधिष्ठाता इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो. सुधांशु पांड्या, विभागाध्यक्ष-कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रो. रॉबिन्स पोरवाल, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डॉ. आलोक कुमार मौजूद रहे। एलएंडटी के संजीव शर्मा एवं पराग जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को कॅरिअर शुरू करने में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed