हमारा देश विविधताओं से भरा है। यहां हर गली, हर कूचे में अजीबोगरीब किस्से-कहानियां सुनने को मिल जाती हैं। देवी-देवताओं से लेकर राक्षसों की पूजा भी होती है। लेकिन यूपी के बुंदेलखंड में एक ऐसा अनोखा रहस्यामय मंदिर बना है जहां लोग किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि एक मृत जानवर की समाधि पर पूजा-अर्चना करने हर रोज पहुंच जाते हैं।
ये पशुप्रेम है या सच्ची आस्थाः बुंदेलखंड में बना है ‘कुतिया महारानी मां’ का अनोखा रहस्यामय मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी का रेवन गांव अपने आप में ही काफी अनोखा है। यहां है एक ऐसा मंदिर जिसमें देवी के रूप में एक कुतिया को पूजा जाता है। ये इलाका सूखे की समस्या से हमेशा ही परेशान रहा है। रेवन और ककवारा गांव के बीच यह मंदिर बना हुआ है।
लोगों का विश्वास है कि इस मंदिर पर पूजा करने से कुतिया महारानी मां उनकी मनोकामना को पूरा करती है। उनके संकट को दूर कर देती है। दीपावली के दिन इस मंदिर में एक खास पूजा होती है। लोग भयंकर सूखे से बचने के लिए इस मंदिर पर प्रार्थना करते हैं। यहां पर पूजा भी होती है और भजन भी गाए जाते हैं।
देश के हर कोने में किसी न किसी देवी-देवता का मंदिर जरूर है। कई जगह तो ऐसे हैं जहां सड़कें कम और मंदिर ज्यादा मिलेंगे। लेकिन यूपी में झांसी के एक गांव में जिस देवी की पूजा की जाती है उनका नाम आपने हर जगह जरूर सुना होगा। झांसी के तहसील मऊरानीपुर में कुतिया महारानी मां का मंदिर है। मंदिर में नियम से पूजा-पाठ भी होता है। इस मंदिर के पुजारी भी हैं जिनका नाम किशोरी लाल यादव है।
ये है इस मंदिर की कथा
मंदिर के पुजारी किशोरी लाल यादव ने बताया कि कुतिया देवी मऊरानीपुर तहसील के दो गांवों रेवन और ककवारा के बीच रहती थीं। एक बार दोनों गांव में एक साथ ही भोज का आयोजन हुआ था। भोजन खाने के लिए कुतिया देवी सबसे पहले रेवन गांव पहुंचीं थी, लेकिन वहां खाना नहीं बना था। इसलिए वह ककवारा गांव पहुंची, वहां भी भोजन तैयार होने में समय था। जब दोनों गांव में खाना तैयार नहीं हुआ था, तो कुतिया देवी ने दोनों गांव के बीच एक स्थान पर रुकना तय किया। उसने सोचा कि जिस गांव में पहले भोजन तैयार होगा, वहां संकेत करने वाली तुरही पहले बजेगी।
आगे पढ़ें....