फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuta election

डॉ. आरके सिंह कूटा के अध्यक्ष और डॉ. देवेंद्र अवस्थी महामंत्री बने

Mon, 02 Mar 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
Kuta election
बवाल के बीच रविवार को कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के चुनाव में डॉ. आरके सिंह को दोबारा अध्यक्ष और डॉ. देवेंद्र अवस्थी को महामंत्री चुना गया। डीबीएस पीजी कॉलेज में पहले कूटा की काउंसिल मीटिंग और आमसभा हुई। कूटा कार्यकारिणी में 11 शिक्षकों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


इधर, दूसरे गुट ने चुनाव को असंवैधानिक करार दिया है और कहा है कि 22 मार्च को देहात स्थित अकबरपुर डिग्री कॉलेज में कूटा के चुनाव होंगे। इस संबंध में पीपीएन कॉलेज में मीटिंग भी हुई है। डीबीएस पीजी कॉलेज में रविवार को कूटा काउंसिल की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें 55 कॉलेजों के करीब 200 शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया चल ही रही थी कि बवाल हो गया। इस कारण चुनाव अधिकारी और डीआईओएस कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी अतुल तिवारी ने कुछ देर के लिए प्रक्रिया रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव डॉ. आरके सिंह ने जीता है। डॉ. देवेंद्र अवस्थी महामंत्री बने हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव का भी चुनाव हो गया है।

चुनाव अधिकारी भी मारपीट और बवाल की घटना से दहशतजदा हैं। उनका कहना है कि डिग्री शिक्षकों से इस तरह के बवाल की उम्मीद नहीं थी। दूसरी तरफ कूटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि असंवैधानिक ढंग से चुनाव कराया गया है, जिसे कूटा कार्यकारिणी के ज्यादातर सदस्यों ने नामंजूर कर दिया है।

साथ ही तय किया है कि 22 मार्च को कानपुर देहात में कूटा का चुनाव कराया जाएगा। इसमें सभी शिक्षक वोट डाल सकेंगे। जिन शिक्षकों को वोट डालना है, उनके कॉलेज सदस्यता शुल्क जमा करा दें। सदस्यता शुल्क कूटा के संयुक्त सचिव डॉ. नवनीत मिश्रा के पास जमा की जा सकती है।

जो चुनाव डीबीएस कॉलेज में हुआ है, उसमें बीएनडी, पीपीएन, वीएसएसडी, जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज, अकबरपुर डिग्री कॉलेज, भवंस मेहता कॉलेज और डीएवी कॉलेज ने हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि कूटा अध्यक्ष, महामंत्री का कहना है कि इन कॉलेजों ने शिक्षक प्रतिनिधि नहीं भेजें। 55 कॉलेजों के शिक्षकों ने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, जो कि बहुमत की श्रेणी में आता है।


इनका भी चुनाव हुआ

उपाध्यक्ष
डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. मान सिंह निरंजन।

संयुक्त मंत्री
डॉ. एमएसएच जफर, डॉ. अनिल यादव।

कार्यकारिणी के सदस्य
 डॉ. रवि प्रकाश महिलवाल, डॉ. मंजूला श्रीवास्तव, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. लालचंद्र शर्मा, डॉ. विशंभर सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. रवि जौहरी, डॉ. एपी सिंह, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. निर्मल मिश्रा और डॉ. अनूप शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed