फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra murder, Police claims  murder on suspicion of love affair, evidence and circumstances say killed for

कुशाग्र हत्याकांड: पुलिस का दावा- प्रेम संबंध के शक में हुई हत्या, साक्ष्य और हालात कह रहे फिरौती के लिए मारा

Wed, 01 Nov 2023 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 09:54 AM IST
सार

Kanpur News: साजिश के तहत प्रभात ने घर के पास ही एक कोठरीनुमा कमरे में कुशाग्र को बनाने व हत्या की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। कमरे में रजाई-गद्दा, रस्सी का इंतजाम पहले ही कर लिया था। शिवा और रचिता को पता था कि कुशाग्र को बहाने से घर तो लाया जा सकता है, लेकिन दो-तीन लोग हत्या नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Kushagra murder, Police claims  murder on suspicion of love affair, evidence and circumstances say killed for
कुशाग्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या जैसे सनसनीखेज मामले को भी पुलिस ने हल्के में निपटा दिया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के संबंध में जो प्रेस नोट जारी किया है, उसमें उसकी अपनी मेहनत कम आरोपी प्रभात शुक्ला का इकरार नामा ज्यादा है। प्रभात शुक्ला ने कबूला है कि उसे शक था कि कुशाग्र के रचिता से प्रेम संबंध थे। इसी खुन्नस में उसने हत्या कर दी। हालांकि हालात और साक्ष्य पुलिस की इस थ्योरी को खारिज कर रहे हैं ये चार बिंदु।

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के शक में सीधे हत्या कर दी, मारा न पीटा

अमूमन देखा गया कि प्रेम प्रसंग जैसे मामले में हत्यारा अपनी भड़ास जरूर निकालता है। सामने वाले को पीटता है, उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। छात्र के शरीर पर न तो कोई चोट के निशान मिले हैं और न ही घटनास्थल पर कोई संघर्ष जैसी स्थिति नजर आई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुशाग्र की मौत रस्सी से गला घोटे जाने से होने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट का कोई और निशान नहीं मिला है। कुशाग्र की मौत का वक्त पोस्टमार्टम के समय से 12 घंटे से ऊपर और 24 घंटे के भीतर माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरौती के लिए हत्या नहीं, तो हिमाचल जाने की तैयारी क्यों थी

जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपियों प्रभात और रचिता ने 10 नवंबर को हिमाचल प्रदेश जाने की तैयारी कर रखी थी। इसका टिकट भी करा रखा था। रचिता का हिमाचल प्रदेश में ननिहाल है। ऐसे में यह बात भी उठती है कि फिरौती की रकम वसूलने के बाद ये लोग यहां से फरार होने की तैयारी में थे। पैसा पास होगा तो लंबे समय तक इधर-उधर रह सकेंगे।

विज्ञापन

बेरोजगार प्रभात ने रचिता को दिवाली से पहले कार लाने का किया था वादा

आरोपी प्रभात बेरोजगार है। उसने प्रेमिका रचिता से वादा किया था कि दीपावली से पहले नई कार खरीदकर लाएगा। प्रभात की खुद की स्थिति ऐसी नहीं कि वह कार खरीद सके। ऐसे में सवाल उठता है कि उसने कार खरीदने का वादा कैसे किया। उसे कहीं न कहीं फिरौती की रकम मिलने की उम्मीद थी। इतना ही नहीं कुशाग्र के घर पत्र फेंकने के बदले दोस्त शिवा को भी मोटी रकम देने का वादा किया था।

घटनास्थल पर नशीला पदार्थ, रस्सी और रजाई-गद्दा की इंतजाम पहले से क्यों

साजिश के तहत प्रभात ने घर के पास ही एक कोठरीनुमा कमरे में कुशाग्र को बनाने व हत्या की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। कमरे में रजाई-गद्दा, रस्सी का इंतजाम पहले ही कर लिया था। शिवा और रचिता को पता था कि कुशाग्र को बहाने से घर तो लाया जा सकता है, लेकिन दो-तीन लोग हत्या नहीं कर पाएंगे। वजह कुशाग्र का शारीरिक रूप से मजबूत होना था। इसलिए प्रभात ने नशीले पदार्थ की भी व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed