{"_id":"680407fe7ceda020530e274a","slug":"kushagra-is-bangaha-city-topper-in-jee-main-ranks-7th-in-the-country-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122381-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेईई मेन में कुशाग्र बैंगाहा सिटी टॉपर, देश में सातवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेईई मेन में कुशाग्र बैंगाहा सिटी टॉपर, देश में सातवीं रैंक
विज्ञापन
Kushagra
- फोटो : स्वयं
कानपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार देर रात जारी किया। पहले और दूसरे चरण के आधार पर बनी रैंक में मूल रूप से बांदा निवासी और फूलबाग स्थित आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड से परीक्षा की तैयारी करने वाले कुशाग्र बैंगाहा सिटी टॉपर रहे हैं। उन्होंने देश में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्हें 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
बांदा के छावी तालाब निवासी कुशाग्र ने फिजिक्स में 100, मैथ में 100 और केमिस्ट्री में 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने छावी तालाब स्थित विद्यावती निगम मेमोरियल इंटर स्कूल से 10वीं और लखनऊ के लोयोला इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि सिलेबस पूरा होने के बाद उन्होंने लगातार मॉक टेस्ट दिए, जिसकी मदद से विषय को समझने में आसानी हुई। कुशाग्र आईआईटी बाम्बे से बीटेक करना चाहते हैं। उनके पिता अशोक कुमार कारोबारी और मां कंचन गृहिणी हैं।
बता दें कि जेईई मेन के टॉप दो लाख छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस की परीक्षा 18 मई को है। जेईई मेन दो चरणों में होता है। दोनों में बेस्ट पर्सेंटाइल के आधार पर रैंक दी जाती है। शेष छात्र जेईई मेन की रैंक से एनआईटी, आईआईआईटी और सभी तकनीक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए योग्य होते हैं।