फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kumar vishwas says aap not contest elections in up

कुमार विश्वास बोले, यूपी में आप नहीं लड़ेगी चुनाव

Sat, 17 Dec 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 09:57 AM IST
सार

गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा 
नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिए गया 

विज्ञापन
kumar vishwas says aap not contest elections in up
डेमो

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने शुक्रवार को साफ किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पूरा फोकस गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों पर है। वहीं प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार की रात कवि सम्मेलन हुआ। इसमें हिस्सा लेने पहुंचे आप नेता ने गेस्ट हाउस में मीडिया से खुलकर बात की और कहा कि कांग्रेस-भाजपा में मिलीभगत है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप दिखावा है। यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत हैं तो उसे वह सार्वजनिक करें। सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन

 

आप ने नोट बंदी को गलत बताया और कहा कि देश की जनता लाइन में खड़ी है। बैंक से पैसा निकासी पर रोक का प्रावधान नहीं है, फिर भी सरकार, आरबीआई ने पहरा लगा रखा है। इससे आम जनता परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया गया। इसी वजह से बैंकों और एटीएम में कैश नहीं है। आम आदमी पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम का पार्टी समर्थन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed