{"_id":"5942d4054f1c1b93478b456d","slug":"kuldeep-yadav-selected-for-oneday-and-t20-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के कुलदीप यादव अब वनडे और टी-20 टीम में भी खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के कुलदीप यादव अब वनडे और टी-20 टीम में भी खेलेंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में चार विकेट लेकर भारतीय टीम के चहेते बने कानपुर के चाइनामैन गेेंदबाज कुलदीप यादव का चयन वेस्टइंडीज दौरे के लिए गुरुवार को हुआ है। भारतीय टीम 23 जून से 9 जुलाई तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलेगी। यह पहला मौका होगा जब शहर का खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद वनडे और टी-20 टीम में भी होगा।
उधर, कुलदीप के टीम इंडिया चयन पर लालबंगला स्थित उनके घर पर खुशी का माहौल है। माता-पिता, बहनों के अलावा उसके गुरु और मोहल्लेवासी बधाई दे रहे हैं। हर कोई कह रहा है शहर का छोरा कमाल करेगा।
अमर उजाला से बातचीत में कुलदीप यादव बोले, मुझे भारतीय टीम में चयन होने की सूचना मिली है। सबसे पहले मैंने मम्मी और पापा को यह बताई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के साथियों ने काफी बधाई दी थी और जल्द ही मिलने की बात भी कही थी। इससे लगता है कि भगवान की कृपा मुझ पर बरस रही है। बोले, मैं 19 जून को शहर से जाऊंगा। इसके बाद टीम इंडिया के साथ 20 जून को वेस्टइंडीज के लिए निकलूंगा। चयन के लिए अपने कोच कपिल पांडेय और शशिकांत खांडेकर का विशेष तौर पर शुक्रिया अदा किया है।