UP: शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका संग कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव, रेड कार्पेट से हुआ भव्य स्वागत
Kanpur News: कुलदीप यादव शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका संग शहर पहुंचे। इस दौरान रेड कार्पेट से भव्य स्वागत हुआ। 17 मार्च को लखनऊ स्थित सेंट्रम होटल में रिसेप्शन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव विवाह के अगले दिन रविवार को पत्नी वंशिका सिंह के साथ कानपुर पहुंचे। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर में नवदंपती का भव्य स्वागत किया गया। पूरे घर को देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया।
दुल्हन वंशिका के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। सजावट में लिली, ऑर्किड, गेंदा और रजनीगंधा जैसे सुगंधित फूलों का उपयोग हुआ। गेट से लेकर कमरों तक फूलों की आकर्षक सजावट से पूरा घर महक उठा। फूलों का चयन कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने किया था। मोहल्ले के लोग सुबह से ही नवदंपती की एक झलक पाने को घर के बाहर जुटे रहे।कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी के होटल आईटीसी शिवॉय में हुई थी। उन्होंने अपनी बचपन की मित्र वंशिका सिंह से विवाह किया है। वह ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू कार से अपने डिफेंस कॉलोनी आवास पर आए। घर में प्रवेश करते ही परिवार व रिश्तेदारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में कल होगा रिसेप्शनकुलदीप का शादी का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में शाही अंदाज में किया जाएगा। इससे पहले चार जून 2025 को इसी होटल से कुलदीप और वंशिका की सगाई भी हुई थी। इसमें बीसीसीआई, यूपीसीए, लखनऊ और कानपुर के कई बड़े अधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शामिल होने की पूरी संभावनाएं हैं।