फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuldeep Sengar case: misdeed victim seeks protection for her lawyer

कुलदीप सेंगर प्रकरण: दुष्कर्म पीड़िता ने अपने वकील के लिए मांगी सुरक्षा, उच्चतम न्यायालय व सीबीआई से लगाई गुहार

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
सार

वकील के केस न लड़ने से परेशान पीड़िता ने रविवार को अपना एक और वीडियो और प्रार्थनापत्र शेयर किया है। जिसमें उसने उच्चतम न्यायालय और घटना की जांच करने वाली सीबीआई के चीफ से अपील की है कि पूर्व में सुरक्षा लेने वाले अजेंद्र अवस्थील व देवेंद्र सिंह की सुरक्षा वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
Kuldeep Sengar case: misdeed victim seeks protection for her lawyer
उन्नाव: कुलदीप सेंगर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर केस में पीड़िता ने रविवार को एक और वीडियो व प्रार्थनापत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उच्चतम न्यायालय व सीबीआई चीफ से पीड़िता ने सुरक्षा कारणों से केस छोड़ रहे अपने वकील को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही एक अधिवक्ता और जिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य को दी गई सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में पेशी के दौरान 1 अक्तूबर को बहस होनी थी। दिल्ली पुलिस पीड़िता के चाचा और इस मुकदमे के विवेचक (पीड़िता के पिता की हत्या में सजायाफ्ता दरोगा केपी सिंह) को तिहाड़ जेल से लेकर आई थी लेकिन अपर जिला जज कोर्ट संख्या 6 में न्यायाधीश ने मुकदमे में 14 सितंबर को शुरू हुई जिरह को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की बचाव पक्ष (चाचा) के वकील कृपाशंकर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर अपना वकालतनामा वापस लेने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सुरक्षा को कारण बताया था। वकील के केस न लड़ने से परेशान पीड़िता ने रविवार को अपना एक और वीडियो और प्रार्थनापत्र शेयर किया है। जिसमें उसने उच्चतम न्यायालय और घटना की जांच करने वाली सीबीआई के चीफ से अपील की है कि पूर्व में सुरक्षा लेने वाले अजेंद्र अवस्थील व देवेंद्र सिंह की सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। आरोप है कि दोनों ने गलत तथ्यों के आधार पर सुरक्षा प्राप्त की है। अगर उसके वकील कृपाशंकर सिंह को सुरक्षा नहीं मिली तो वह अपने व अपने चाचा के केस कैसे लड़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed