कानपुर के बिधनू पुलिस दो माह पहले खड़ेसर गांव निवासी किराना व्यापारी कुबेर सिंह हत्याकांड का खुलासा जल्द कर सकती है। सर्विलांस और सीडीआर के जरिये संदेह के घेरे में आए पांच अन्य युवकों का जल्द बेंजाडीन टेस्ट कराने के बाद पूछताछ कर सकती है।
कुबेर सिंह हत्याकांड: वारदात की रात पांच मोबाइल नंबर थे सक्रिय, पुलिस करा सकती है बेंजाडीन टेस्ट
नफरत में हत्या की आशंका
बता दें कि खड़ेश्वर गांव में परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्या के लिए सिर और गर्दन पर बेरहमी से तब तक वार किए गए, जब उनकी सांसें थम नहीं गईं। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे। शरीर भर में जख्म ही जख्म मिले हैं। नफरत में हत्या करने की आशंका है। पुलिस की जांच में एक बांदा कनेक्शन सामने आया था।
फोरेंसिक टीम भी रह गई थी स्तब्ध
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया था कि जिस तरह से कुबेर की हत्या की गई। उसमें एक से अधिक लोगों की शामिल होने की संभावना है। कोई अकेला इस तरह से वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। जिस भारी हथियार से कुबेर पर हमला किया गया, वह भी बरामद नहीं हो सका है।
घटनास्थल पर पड़ा मिला था मोबाइल
कुबेर की-पैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते थे। वह घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम ने बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने दरवाजों, तालों और डीप फ्रीजर से फिंगर प्रिंट इकट्टा किए। जानकारी के मुताबिक फिंगर प्रिंट दो से तीन लोगों के हैं।
सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध
पुलिस को कुबेर के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध मिले हैं। जिन नंबरों पर कुबेर की लगातार बात होती थी। तीन नंबर ऐसे है, जिनसे 24 घंटे में कई बार बात होती रही है। घटना के पहले भी तीन नंबरों से मंगलवार और बुधवार दोपहर तक ज्यादा बात हुई थी।