फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुबेर सिंह हत्याकांड: वारदात की रात पांच मोबाइल नंबर थे सक्रिय, पुलिस करा सकती है बेंजाडीन टेस्ट

Fri, 13 Jan 2023 07:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Kuber Singh murder case, police may conduct Benzadine test, Suspicion on five people
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिधनू पुलिस दो माह पहले खड़ेसर गांव निवासी किराना व्यापारी कुबेर सिंह हत्याकांड का खुलासा जल्द कर सकती है। सर्विलांस और सीडीआर के जरिये संदेह के घेरे में आए पांच अन्य युवकों का जल्द बेंजाडीन टेस्ट कराने के बाद पूछताछ कर सकती है।



पुलिस का दावा है कि इन पांच संदिग्ध युवकों का मोबाइल नंबर वारदात की रात यहीं सक्रिय था।  13 नवंबर को कुबेर सिंह की हत्या कर शव को डीप फ्रीजर में डाल दिया गया था। जांच में जुटी पुलिस को गांव के पांच मोबाइल नंबर पूरी रात सक्रिय मिले।

इन नंबरों के आधार पर पुलिस ने कुबेर के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले मां-बेटे समेत एक दर्जन लोगों से पूछताछ शुरू की है। इससे पहले दो युवकों का बेंजाडीन टेस्ट भी कराया। इसमें एक युवक के पैरों पर मानव खून के धब्बे मिले। इसके बाद से वह फरार है। अब पुलिस एक महिला समेत तीन युवकों की भी बेंजाडीन टेस्ट करा सकती है।

Trending Videos
Kuber Singh murder case, police may conduct Benzadine test, Suspicion on five people
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

नफरत में हत्या की आशंका
बता दें कि खड़ेश्वर गांव में परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्या के लिए सिर और गर्दन पर बेरहमी से तब तक वार किए गए, जब उनकी सांसें थम नहीं गईं। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे। शरीर भर में जख्म ही जख्म मिले हैं। नफरत में हत्या करने की आशंका है। पुलिस की जांच में एक बांदा कनेक्शन सामने आया था।

Kuber Singh murder case, police may conduct Benzadine test, Suspicion on five people
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक टीम भी रह गई थी स्तब्ध
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया था कि जिस तरह से कुबेर की हत्या की गई। उसमें एक से अधिक लोगों की शामिल होने की संभावना है। कोई अकेला इस तरह से वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। जिस भारी हथियार से कुबेर पर हमला किया गया, वह भी बरामद नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuber Singh murder case, police may conduct Benzadine test, Suspicion on five people
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर पड़ा मिला था मोबाइल
कुबेर की-पैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते थे। वह घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम ने बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने दरवाजों, तालों और डीप फ्रीजर से फिंगर प्रिंट इकट्टा किए। जानकारी के मुताबिक फिंगर प्रिंट दो से तीन लोगों के हैं।

विज्ञापन
Kuber Singh murder case, police may conduct Benzadine test, Suspicion on five people
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाल ा

सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध
पुलिस को कुबेर के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध मिले हैं। जिन नंबरों पर कुबेर की लगातार बात होती थी। तीन नंबर ऐसे है, जिनसे 24 घंटे में कई बार बात होती रही है। घटना के पहले भी तीन नंबरों से मंगलवार और बुधवार दोपहर तक ज्यादा बात हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed