फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kovind, who is coming to Kanpur for the sixth time after becoming the President

राष्ट्रपति बनने के बाद छठवीं बार कानपुर आ रहे कोविंद, अस्टू बाबू के घर भी जा सकते हैं

Tue, 22 Jun 2021 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kovind, who is coming to Kanpur for the sixth time after becoming the President
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद छठवीं बार शहर आ रहे हैं। सबसे पहले 15 सितंबर 2017 को बिठूर के ईश्वरीगंज गांव आए थे। यहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद 14 फरवरी 2018 को वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज आए थे।
विज्ञापन


छह अक्तूबर 2018 को मेडिकल कॉलेज में आयोजित फॉग्सी की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इसी दिन सीएसए में टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल के सेमिनार में हिस्सा लिया और नर्वल में झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद की मूर्ति का अनावरण और प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन


25 फरवरी 2019 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के पूर्व छात्रसंघ सम्मेलन और वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए। इसी दिन धम्म कल्याण अंतर्राष्ट्रीय विपश्यना ध्यान केंद्र के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया था। पांचवीं बार 23 नवंबर 2019 को सीएसजेएमयू आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अस्टू बाबू के घर भी जा सकते हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कानपुर प्रवास के दौरान दिवंगत शिक्षाविद डॉ. नागेंद्र स्वरूप (अस्टू बाबू) के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने भी जा सकते है। नागेंद्र स्वरूप का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसके अलावा राष्ट्रपति से कई सांसद, विधायकों समेत डॉक्टर, उद्यमी और शिक्षक भी मुलाकात करेंगे।

इन लोगों के नाम की सूची एक-दो दिन में जारी होने की उम्मीद है। इस बीच पता चला है कि जो लोग महामहिम से मिलेंगे, उनके संबंध में खुफिया एजेंसियों के जरिये जानकारी भी जुटाई जा रही है। राष्ट्रपति के एक करीबी ने बताया कि उनसे मुलाकात के लिए इस बार काफी संख्या में लोगों की तरफ से अनुरोध पत्र भेजा गया है।

शहर की इन हस्तियों से की थी मुलाकात
छह अक्तूबर 2018 को रामनाथ कोविंद ने लोहिया समूह के प्रबंध निदेशक राजकुमार लोहिया, डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति की सचिव कुमकुम स्वरूप, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, वरिष्ठ कर सलाहकार एमएल जैन (अब नहीं रहे), भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रेमलता कटियार, बादशाह नमकीन के मालिक ओम सिंह, कल्याणपुर कलां निवासी शिवप्रसाद सोनकर, अंबेडकरपुरम आवास विकास निवासी आनंद वर्मा, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस निवासी ठेेकेदार राजेंद्र सिंह भदौरिया से विशेष तौर पर मिले थे। कुमकुम स्वरूप से अस्टू बाबू के स्वास्थ्य पर चर्चा की थी। अब अस्टू बाबू नहीं रहे हैं। इसके अलावा अन्य दौरों में डॉ. अवध दुबे, विपस्यना ध्यान केंद्र के अवधेश साहू, बीएनएसडी के डॉ. अंगद सिंह आदि से भी मुलाकात की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed