फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kohli has a huge record in Green Park, he completed 27,000 runs fastest in international cricket

Kanpur News: ग्रीनपार्क में कोहली के नाम दर्ज है विराट रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज पूरे किए थे 27,000 रन

Tue, 13 May 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kohli has a huge record in Green Park, he completed 27,000 runs fastest in international cricket
ग्रीनपार्क में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते विराट कोहली। - फोटो : फाइल फोटो
ग्रीनपार्क में कोहली के नाम दर्ज है विराट रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज पूरे किए थे 27,000 रन
विज्ञापन


कानपुर। भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा की। इसी के साथ वह ऐतिहासिक टेस्ट सेंटर कहे जाने वाले ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैचों में अब नहीं दिखेंगे।

हालांकि ग्रीनपार्क में खेले गए मैचों में उन्होंने कई रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने के साथ टेस्ट मैचों में 1001 चौके लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके संन्यास लेने से शहरवासियों में निराशा है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में विराट कोहली 35 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए थे। कोहली ने जैसे ही अपना 35वां रन पूरा किया, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह कारनामा 535वें मैच की 594वीं पारी में पूरा किया था। इससे पहले यह रिकार्ड भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। जिन्होंने 623 पारियों में सबसे तेज 27,000 रन बनाने का रिकार्ड बनाया था।

27,000 रन क्लब में भारत के इन दो बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का भी नाम शामिल है। ग्रीनपार्क में विराट ने दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है।

2016 में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान यहां पर टेस्ट मैच में खेले थे। जबकि, बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में उनका ग्रीनपार्क में अंतिम टेस्ट मैच रहा।
टेस्ट क्रिकेट में कोहली की जगह भरना बेहद मुश्किल
विराट कोहली भारतीय टीम के श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 मैचों में देश के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं। उन्हें दुनिया के श्रेष्ठ रन हालिस करने वाले खिलाड़ियों के तौर पर भी गिना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह भरना बेहद मुश्किल है। - गोपाल शर्मा, पूर्व क्रिकेटर

कोहली ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाया
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेना का फैसला व्यक्तिगत है। कोहली ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। ग्रीनपार्क में जब-जब वह खेले तो उन्हें देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी उमड़ते रहे। - प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष यूपीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed