फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Knowledge Park to be built in New Kanpur City, plots to be developed for educational institutions

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में बनेगा नॉलेज पार्क, शैक्षणिक संस्थानों के लिए विकसित किए जाएंगे प्लॉट

Fri, 23 Dec 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

न्यू कानपुर सिटी योजना 165 हेक्टेयर में विकसित की जानी है, जिसका खाका केडीए खींच रहा है। यहां शैक्षणिक संस्थानों के लिए बड़े-बड़े प्लॉट विकसित किए जाएंगे। साथ ही, शासन ने विकास प्राधिकरणों को नॉलेज पार्क विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Knowledge Park to be built in New Kanpur City, plots to be developed for educational institutions
न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए मैनावती मार्ग और कल्याणपुर-सिंहपुर रोड पर प्रस्तावित न्यू कानपुर सिटी योजना में नॉलेज पार्क भी विकसित करने का खाका खींच रहा है। यहां किसी भी तरह का शैक्षणिक संस्थान खोला जा सकेगा। इसके लिए बड़े-बड़े प्लॉट तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन

नए साल की शुरुआत में कंसलटेंट नियुक्त करने की तैयारी है, ताकि सभी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास कराया जा सके। दरअसल, शासन ने विकास प्राधिकरणों को नॉलेज पार्क विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर केडीए ने भी नॉलेज पार्क के लिए खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

153 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही न्यू कानपुर सिटी योजना में 65 हेक्टेयर जमीन केडीए की है, शेष निजी जमीनें हैं। इस योजना के अंदर ही नॉलेज पार्क, व्यवसायिक प्लॉट, होटल, अस्पताल आदि का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई आएगी कोई परेशानी, जमीन देने को तैयार काश्तकार
ग्राम सिंहपुर, संभरपुर, गंगपुर चकबंदा और हिंदूपुर गांव में योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए संपत्ति विभाग से आराजी और गाटावार जमीनों, काश्तकारों का सर्वे कराया है।

विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह, तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री आदि ने इन गांवों में काश्तकारों के साथ बैठक कर जमीन देने के लिए सहमत किया है। केडीए अफसरों का मानना है कि योजना विकसित करने में कोई बाधा नहीं आएगी।

न्यू कानपुर सिटी योजना में नॉलेज पार्क भी बनेगा, जिसमें बड़े प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इनमें आईआईटी का विस्तार या शिक्षा संबंधी बाहरी कंपनियां, इंस्टीट्यूट, उच्च स्तरीय सेंटर खोलने के इच्छुक संस्थान प्लॉट खरीद सकेंगे।  -अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed