{"_id":"5c5fc55abdec2273a256389b","slug":"know-about-myofascial-release-techniques","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में बैठकर काम करने वाले हर 2 घंटे में जरूर करें ये, अनदेखा करना पड़ेगा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस में बैठकर काम करने वाले हर 2 घंटे में जरूर करें ये, अनदेखा करना पड़ेगा भारी
Sun, 10 Feb 2019 12:15 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:15 PM IST
सार
- गर्दन, गांठों और मांसपेशियों की नर्व में आ जाती सूजन
- आफिस में बैठकर काम करने वाले व्यायाम जरूरी करें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दफ्तर में घंटों कंप्यूटर पर टकटकी लगाकर काम करने वाले हर दो घंटे में दो मिनट का रेस्ट जरूर लें। ऐसे न करने पर उनके स्नायु तंत्र (नर्व) पर प्रेशर बढ़ेगा और गर्दन में दर्द होगा। मांसपेशियों में ऐंठन होगी।
कोहनी से ऊंगलियों तक दर्द और कड़ेपन का अहसास होगा। साइटिका का दर्द, कमर दर्द भी परेशान करेगा। यह बात कानपुर में शनिवार को आल इंडिया एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पहले दिन बताई गई।
मायोफेसियल रिलीज तकनीक से रोगियों के इलाज के गुर भी नवोदित फिजियोथेरेपिस्ट को सिखाए गए। लाजपत भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस राणा ने बताया कि कारपोरेट दफ्तर के 80 फीसदी लोगों को गर्दन दर्द की शिकायत है।

कार्डिएक थेरेपिस्ट रवि प्रकाश ने बताया कि व्यायाम की कमी से हार्ट मांसपेशियों पर प्रभाव आता है। डॉ.एके सोनी ने बताया कि बाइक लहरा के चलाने पर कमर दर्द और स्लिप डिस्क हो सकता है। डॉ. अरुण मोझी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह ने व्याख्यान दिया।
एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जी सुधाकरन ने बताया कि केंद्र सरकार से डेंटल काउंसिल की तरह फिजियोथेरेपी काउंसिल की मांग की गई है।
एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जी सुधाकरन ने बताया कि केंद्र सरकार से डेंटल काउंसिल की तरह फिजियोथेरेपी काउंसिल की मांग की गई है।