फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Knife attack

चाकू मारने वाले पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Mon, 15 Feb 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Knife attack
झींझक। कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला के साथ चलने से इनकार करने पर पंजाब के जनपद गुरुदासपुर, कलानौर निवासी प्रेमी ने शुक्रवार को चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया था। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इधर, घायल महिला की सास की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात घर में घुसकर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला की करीब ढाई वर्ष पूर्व फोन पर गलत नंबर लगने से पंजाब के कलानौर निवासी गुरमुख उर्फ सन्नी से बात हुई थी। इसके बाद अक्सर बात होने लगी और दोस्ती हो गई। करीब दो वर्ष पहले महिला गुरमुख के साथ चली गई थी। बीते दिनों महिला लौट आई और पति के साथ कांशीराम कालोनी में रहने लगी। शुक्रवार को पति सिलाई करने बाहर गया था। घर पर महिला व उसकी नौ वर्षीय पुत्री थी। दोपहर में पहुंचे गुरुमुख ने पुत्री को घर के बाहर भेज दिया और महिला से साथ चलने को कहा। महिला ने इनकार किया तो उसने वहीं रखा चाकू महिला के पेट में घोंप दिया। इसके बाद भाग निकला।
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिला को परिजन अस्पताल ले गए। इधर, पुलिस ने मुंगीसापुर टैंपो स्टैंड के पास से आरोपी को पकड़ लिया था। घायल महिला की सास ने शनिवार रात थाने में तहरीर दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed