फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kiski Hai Angel, Panchayat lasted for two hours, the matter was not resolved, then Angel gave the decision

‘किसकी है एंजल’: दो घंटे तक चली पंचायत...नहीं सुलझा मामला, फिर Angel ने ही सुना दिया फैसला, जानिए पूरा मामला

Sat, 10 Jun 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

Hamirpur News: पुलिस ने मालिकाना हक का मामला एंजल पर छोड़ दिया। एंजल बंटू सोनी की गोद में जाकर दुलार करने लगी, जिसके बाद बंटू उसे लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
Kiski Hai Angel, Panchayat lasted for two hours, the matter was not resolved, then Angel gave the decision
अपने मालिक बंटू सोनी के पास कुतिया एंजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 20 दिन पहले खोई कुतिया (एंजल) पर दो व्यक्तियों द्वारा दावा ठोकने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। दो घंटे तक सुपुर्दगी को लेकर पंचायत चली। निपटारा न होने पर मामला एंजल पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

एंजल द्वारा अपने मालिक को दुलारने पर उसकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी बंटू सोनी ने बताया 6 साल पहले कुत्ते के मादा बच्चे को खरीद कर ले गए। जिसका नाम एंजिल रखा व परिवार के सदस्य की तरह पाल पोस कर बड़ा किया।
विज्ञापन

बताया करीब 20 दिन पहले एंजिल टहलने निकली थी। तभी से लापता हो गई। खोजबीन करते रहे पर कहीं पता नहीं चला। बुधवार दोपहर वह रानी गेट पड़ाव चौराहा से निकल रहे थे। जहां एक घर के सामने उन्हें अपनी कुतिया (एंजल) बैठी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंटू ने पुकारा, तो एंजल पास चली गई
आरोप लगाया रानी गेट निवासी युवक उनकी कुतिया को चुरा ले गया था। बंटू ने पुकारा, तो एंजल उनके पास पहुंच गई। तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा व कुतिया को देने से साफ मना कर दिया। बंटू ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस एंजल सहित दावेदारों को कोतवाली ले गई।

दो घंटे तक चली पंचायत में नहीं निकला फैसला
करीब दो घंटे तक चली पंचायत के दौरान आरोपी युवक कुतिया को देने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने मालिकाना हक का मामला एंजल पर छोड़ दिया। एंजल बंटू सोनी की गोद में जाकर दुलार करने लगी, जिसके बाद बंटू उसे लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed