कानपुर। लखनऊ में हुई रैली के दौरान बसपा प्रमुख मायावती की ओर से सपा के खिलाफ दिए गए बयान पर शुक्रवार को किसान कांग्रेस ने गोल चौराहे पर सद्बुद्धि यज्ञ किया। वक्ताओं ने कहा कि मायावती ने अपने बयान से अपनी गलत मानसिकता का परिचय दिया है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने कहा कि बसपा प्रमुख ने दलितों और पिछड़ों को हमेशा गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने कहा कि बसपा प्रमुख 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है इससे साफ जाहिर होता है कि वह भाजपा को सत्ता में बैठाकर खुद व भतीजे को जेल जाने से बचाना चाहती हैं। मौके पर श्यामदेव सिंह, तुफैल अहमद खान, धवल पांडेय, मोनू शुक्ला, हरिराम कटियार, शीलू श्रीवास्तव, हीरालाल निषाद, अलख शंकर शर्मा, राम नरेश कुशवाहा, मुन्ना तिवारी, जितेंद्र गिरी, निसार अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (ब्यूरो)