{"_id":"5d022e33bdec226dd606c59e","slug":"kirtan-and-langar-will-be-held-in-chief-minister-s-house-on-occasion-of-prakash-parv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास में होगा कीर्तन-लंगर, प्रकाश पर्व पर कानपुर से अयोध्या तक जाएगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास में होगा कीर्तन-लंगर, प्रकाश पर्व पर कानपुर से अयोध्या तक जाएगी यात्रा
Thu, 13 Jun 2019 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के आयोजनों को लेकर बुधवार को सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में सिख समाज का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। सिख समाज की ओर से बताया गया कि 23 या 30 जून को कानपुर से अयोध्या तक यात्रा जाएगी। इसका कारण है कि गुरु नानक देव महाराज के चरण अयोध्या पड़े थे।
यह सुनते ही सीएम ने कहा कि इस यात्रा का पहला पड़ाव लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास में होगा और यहां पर एक घंटे तक कीर्तन होगा और उसके बाद लंगर होगा। यह सुनते ही प्रतिनिधि मंडल की ओर से वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह का उद्घोष किया गया।
प्रतिनिधि मंडल में कानपुर से गए गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां गुरु नानक देव महाराज के चरण पड़े हैं वहां पर सरकारी आयोजन होंगे। यह आयोजन आजमगढ़, वाराणसी, अयोध्या और पीलीभीत में होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा एक बड़ा आयोजन जिसमें एक लाख की संगत आएगी। वह आयोजन कानपुर या पीलीभीत या शाहजहांपुर में अक्तूबर या नवंबर में होगा। इसमें प्रदेशभर से सिख समाज पहुंचेगा। सभी आयोजनों में जो भी आवश्यकता पड़े उसके लिए तत्काल मुझे अवगत कराया जाए।