{"_id":"fcdfe34989e674f9ffee475a11ee5db8","slug":"kirana-merchants-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रण हुआ तैयार, 16 का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रण हुआ तैयार, 16 का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना मर्चेंट एसोसिएशन की साधारण आम सभा में शनिवार को त्रैवार्षिक नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी बिगुल बज गया। सभा समाप्त होते ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रत्याशी सोमवार शाम चार बजे तक अपना नामांकन करा सकेंगे।
13 जनवरी शाम 6 बजे तक नाम वापसी और 16 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए वोटर को अपनी दुकान का लेटर पैड लेकर आना होगा।
मदनचंद्र कपूर ग्रुप ने नामांकन सूची दे दी है, जबकि अमरनाथ-गोल्डी ग्रुप सोमवार को सूची देगा। यह जानकारी यूपी किराना सेवा समिति कार्यालय में हुई आम सभा में चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किराना मर्चेंट एसोसिएशन की नई कमेटी में 31 सदस्य होंगे। 25 सदस्यों का चयन वोटिंग से होगा। दो सदस्यों को आपस में बैठकर चुना जाएगा। दो सदस्यों को दलाल श्रेणी से चुना जाएगा।
एक सदस्य का चयन यूपी किराना सेवा समिति से और एक सदस्य का चयन धर्मादा समिति से किया जाएगा। 25 सदस्यों के चुनाव में प्रत्येक वोटर को कम से कम 15 वोट डालना अनिवार्य है।
25 में से सात सदस्यों का चयन पदाधिकारी के लिए, 17 सदस्यों की कार्यकारिणी, एक सदस्य पंसारी कोटा से चयन होगा। सात सदस्यों की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक प्रचार मंत्री का चयन किया जाएगा।
वर्तमान में एसोसिएशन में लाइफ मेंबर 165 और साधारण मेंबर 492 हैं। नामांकन के लिए सदस्य के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक होना चाहिए। चुनाव अधिकारी का सहयोग आलोक गुप्ता, ललित माहेश्वरी और पशुपति कुमार भसीन करेंगे।