फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kinnar Pramukh Kajal Kiran said strict action should be taken against extortionist Kinnars

Kanpur: किन्नर प्रमुख काजल किरन बोलीं- वसूलीबाज किन्नरों पर हो सख्त कार्रवाई, हमारा समाज प्रशासन के साथ खड़ा है

Fri, 06 Dec 2024 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

Kanpur News: प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं किन्नर समाज की प्रमुख काजल किरन ने कहा कि दुर्दांत और आक्रामक रूप धरे किन्नरों पर जिला प्रशासन खुलकर कार्रवाई करे। पूरा किन्नर समाज जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।

विज्ञापन
Kinnar Pramukh Kajal Kiran said strict action should be taken against extortionist Kinnars
किन्नर प्रमुख काजल किरन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में किन्नर समाज की प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन ने नौबस्ता स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि चकेरी में किन्नरों के बीच आपसी मारपीट की न्यायिक जांच जिला प्रशासन कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस से अपील करते हुए कहा कि वसूलीबाज और नशेबाज डांसर किन्नर बनकर सभ्य समाज के घरों में जाकर जबरन वसूली करते हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर खुलेआम नशेबाजी कर किन्नर समाज को कलंकित कर रहे हैं। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि चकेरी में किन्नर समाज की नीलम यादव ही गद्दी चलाती हैं, जो काफी अरसे से समाज के शुभ कार्यों में नेग मांगते है। किन्नर समाज का कार्य समाज के साथ रहकर अपना भरण पोषण करना है ना कि समाज को परेशान कर जबरन वसूली और मारपीट करना। उन्होंने सूबे के मुखिया से अपील करते हुए कहा कि वह किन्नर समाज का प्रदेश भर का नेतृत्व करती हैं।

विज्ञापन

कार्रवाई ना होने पर सड़कों पर उतरेंगे
ऐसे दुर्दांत और आक्रामक रूप धरे किन्नरों पर जिला प्रशासन खुलकर कार्रवाई करे। पूरा किन्नर समाज जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। लखनऊ से आई किन्नर नेता संध्या किन्नर ने किन्नरों की हो रही पंचायत में खुलकर काजल किरन का समर्थन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। काजल किरन के द्वारा हो रही किन्नर पंचायत में सभी किन्नरों ने वसूलीबाज किन्नरों पर कार्रवाई ना होने पर सड़कों पर उतरने की बात कही।

विज्ञापन

सभी आरोपों को निराधार बताया
इस दौरान पीड़िता किन्नर नीलम यादव ने बताया कि विगत वर्षों से आरोपी क्षेत्र में वर्चस्व बनाए हुए है। आलम यह है कि उसकी दबंगई के कारण सभी दबे सहमे है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चकेरी में हुए विवाद में सिर्फ मारपीट हुई है और अन्य लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। इस दौरान लखनऊ, उन्नाव, जालौन, आगरा से काफी संख्या में किन्नर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed