फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिदेव होंगे 2018 के "राजा और मंत्री" , हो सकते हैं ये उतार-चढाव

Sat, 30 Dec 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
King of the year 2018 will be Shani Dev
डेमो पिक
कन्नौजः नया साल लोगों के लिए खुशहाली से भरा होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक नववर्ष 2018 के राजा शनिदेव होंगे, जिनके प्रभाव के चलते राजनीति के क्षेत्र में जहां स्थिरता रहेगी, वहीं आतंकी घटनाओं में भी नियंत्रण रहेगा। रोजगार के अवसर बड़ेगे। फसलों में खासकर आलू व अन्य में सालभर उतार-चढ़ाव होता रहेगा।






 
King of the year 2018 will be Shani Dev
डेमो पिक
ज्योतिषाचार्य पं.वीरचंद्र त्रिपाठी के मुताबिक नववर्ष 2018 में राजा व मंत्री दोनों पद शनि देव ही संभालेंगे। शनि धनु राशि पर पहले से ही चल रहे हैं। वह जिस राशि पर चलते हैं, वहां ज्यादा नुकसान नहीं करते, शनि की दृष्टि जिन राशियों पर होती है, वहां ज्यादा हानि पहुंचाते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में मिथुन, कन्या व कुंभ राशियों पर शनि की पूर्ण दृष्टि है तथा वृष व मकर राशि पर शनि की मजबूत पकड़ है। इस प्रकार इस वर्ष यह राशियां शनिदेव के पूर्ण कब्जे में रहेंगी।

 
King of the year 2018 will be Shani Dev
डेमो पिक
अत: इन सभी राशि वालों को आर्थिक लेनदेन, उद्योग धंधा, परिवार के मुखिया पर विशेष प्रभाव, अधिकारीगणों से विरोध तथा स्वास्थ्य आदि पर विशेष असर पड़ेगा। ऐसे में मिथुन, कन्या व कुंभ राशि वाले 43 दिन नंगे पांव शनिदेव के मंदिर जाकर माथा टेकें तथा वृष, मकर राशि वाले लौह नाल निर्मित शनि मुद्रिका मध्यमा उंगली में धारण करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
King of the year 2018 will be Shani Dev
डेमो पिक
धनु राशि वाले यथा शक्ति उड़द, तेल, काले तिल 7 शनिवार को दान करें। यह सारे कार्य 18 मार्च 2018 से एक सप्ताह पहले शुरू कर दें, क्योंकि 18 मार्च को ही मध्य रात्रि से शनि को राजा व मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। आचार्य ने बताया कि मेष राशि वालों का जीवन भी इस वर्ष सामान्य रहेगा। उन्हें भी या तो सुंदरकांड का पाठ कराने से अथवा शनिवार के दिन हनुमत यज्ञ कराने से जीवन में खुशहाली मिलेगी।
 
विज्ञापन
King of the year 2018 will be Shani Dev
डेमो पिक
सिंह, कर्क, तुला, कुंभ व मीन इन पांच राशि वालों का जीवन सफल रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आतंकवादियों पर अंकुश रहेगा, विकास कार्यों में वृद्धि होगी, राजनीति में स्थिरिता रहेगी। रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। मशीनरी सामान, परचून का सामान, लौह निर्मित वस्तुएं, सुगंधित पदार्थ, चमड़ा, रेशम, प्लास्टिक सामान, प्लाईबुड का सामान तथा लहसन आदि वस्तुओं में तेजी रहेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed