{"_id":"68a5d2199ea07bd64f06c5a6","slug":"king-cobra-in-government-hospital-3-5-feet-long-snake-found-in-the-medicine-rack-of-doctor-s-cabin-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में किंग कोबरा: डॉक्टर के केबिन की दवा रैक में मिला 3.5 फीट लंबा सांप, सपेरे ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में किंग कोबरा: डॉक्टर के केबिन की दवा रैक में मिला 3.5 फीट लंबा सांप, सपेरे ने किया रेस्क्यू
Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
सार
आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में एक किंग कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा।
विज्ञापन
सपेरे ने सांप को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिबरामऊ के खानपुर कसावा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में एक किंग कोबरा ने दहशत फैला दी। सांप डॉक्टर के केबिन में दवाइयों की रैक में घुस गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब दवा रैक में बड़े सांप को देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एक सपेरे को बुलाया।
सपेरे ने पहुंचकर देखा कि दवाइयों की रैक में 3.5 फीट लंबा किंग कोबरा है। उसने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। वन विभाग को सूचना दी गई। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने राहत महसूस की।