{"_id":"657ca8da38ec56e78005e43a","slug":"kiln-worker-dies-after-falling-into-water-filled-pit-kanpur-news-c-220-1-akb1006-6453-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरने से भट्टा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पानी भरे गड्ढे में गिरने से भट्टा मजदूर की मौत
Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरीकरन गांव के पास पानी के कीचड़ युक्त गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के थाना मस्तूरी के सोनसरी निवासी सेवकराम ने बताया कि वह और पिता दिलहरण (45) गौरीकरन गांव के पास एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। रात में पिता ईट भट्ठे से गांव की तरफ जा रहे थे। सड़क किनारे पानी भरे कीचड़ युक्त गड्ढे में वह गिर गए। काफी देर तक वह उसी पड़े रहे, जब गांव के लोगों ने देखा तो उनको बाहर निकाल कर सूचना दी। जब तक वह पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी उसने कोतवाली में दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक जितेंद्र तिवारी ने आस पास मौजूद लोगों के साथ परिजनों से जानकारी ली। परिवार के लोग यह स्पष्ट नहीं कर सके कि दिलहरण पानी के गड्ढे में कैसे गिरा। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में होने के कारण घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।