{"_id":"74be5f3131f646b7d5846afa541ce89d","slug":"killing-of-the-young-man-with-knives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव फेंका
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव गढिया घासीराम के पास शनिवार देररात करीब 30
विज्ञापन
वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सड़क किनारे
फेंककर फरार हो गए। देररात गश्ती पुलिस ने शव पड़े देख कब्जे में लिया।
चौकी इंचार्ज ने शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
दिया।
गत शनिवार की रात क्षेत्र के रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर देररात पुलिस गश्त पर थी। तभी पुलिस को एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पेट पर चाकुओं से दर्जनों वार किए गए थे। बताया कि मृतक के शरीर पर धारीदार शर्ट, मटमैला पैंट, स्लेटी रंग की जैकेट पहन रखा था। घटनास्थल पर नीली चप्पल मिली है।
पुलिस का अनुमान है कि विवाद होने पर आरोपियों ने किसी वाहन में युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक के पास से ऐसी कोई वस्तु कागजात व मोबाइल नहीं मिला है, शिनाख्त हो सके।
झींझक चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि आस-पास के लगे गांवों से आए ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त का तमाम प्रयास किए। लेकिन अभी तक मृतक के परिवार के किसी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट है। थानाध्यक्ष मंगलपुर अतर सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद विस्तृत पता चल सकेगा।