फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Killed pregnant wife in Unnao

उन्नाव में गर्भवती पत्नी को मार डाला

Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Killed pregnant wife in Unnao
मृतका अंजली का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/शुक्लागंज। अवैध संबंध के शक में युवक ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंट से कूंचने के बाद पेट्रोल से शव को जला दिया। महिला के साथ उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। सुबह कुत्तों का झुंड देखकर पहुंचे स्थानीय लोगों में कंकाल देख अफरातफरी मच गई। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जांच के दौरान हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पति ने गुनाह स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

गंगाघाट थाना क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी बेल्डिंग कारीगर अखिलेश (32) वर्षीय गर्भवती पत्नी अंजली उर्फ बबली पर किसी दूसरे से संबंध होने का शक करता था। बुधवार रात उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। बोतल में बाइक से पेट्रोल निकालकर झोले में डाल लिया। पत्नी को अस्पताल में दिखाने का झांसा देकर रात 12 बजे बाइक से लेकर निकल गया। घर से ढाई किमी दूर एक प्लाट की कोठरी के पास ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर पहचान मिटाने के लिए पास पड़ी ईंट से चेहरा कुचल दिया।
विज्ञापन

बाद में बोतल से पेट्रोल निकालकर शव जला दिया। इसके बाद अखिलेश गुरुवार तड़के अपनी ससुराल कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उजियारनपुरवा नई बस्ती पहुंचा। ससुर रामनायण से पत्नी अंजली के किसी दूसरे के साथ भाग जाने की बात कही। गुरुवार सुबह 10 बजे गंगाघाट थाना क्षेत्र के गंगा कटरी के आलम नगर निवासी नफीसा ने अपने घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट की कोठरी में कुत्तों के झुंड को देखा। मौके पर पहुंची तो कुत्तों को जले शवों को नोचते देखा। नफीसा की जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे। एएसपी विनोद पांडेय, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। कंकाल के पास पड़ी खून से सनी ईंट, दो बीयर की केन, कोल्ड ड्रिंक की बोतल व हवाई चप्पल मिले।

गंगाघाट कोतवाली में बैठा हत्यारोपी पति अखिलेश।

गंगाघाट कोतवाली में बैठा हत्यारोपी पति अखिलेश।- फोटो : UNNAO

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।- फोटो : UNNAO

घटनास्थल पर जांच करतें सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी व फील्ड यूनिट।

घटनास्थल पर जांच करतें सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी व फील्ड यूनिट।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed