फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidwai Nagar won in cricket, while Kartik, Ganesh, and Sameer won in badminton.

Kanpur News: क्रिकेट में किदवईनगर, बैडमिंटन में कार्तिक, गणेश व समीर जीते

Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kidwai Nagar won in cricket, while Kartik, Ganesh, and Sameer won in badminton.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो, फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुईं। रोमांचक क्रिकेट मैच में किदवईनगर ने आर्यनगर की टीम को एक रन से हराया। बैडमिंटन बालक अंडर-17 में कार्तिक शुक्ला, अंडर-19 में गणेश यादव और पुरुष वर्ग में समीर विजेता रहे।
विज्ञापन


जूडो सब जूनियर बालक वर्ग में सौरभ, मो. असद, कृष्णा, विष्णु किशोर, साहिल ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में सौरभ शर्मा, निखिल भारद्वाज, सूर्यांश सिंह, प्रियांशु यादव और सीनियर वर्ग में समर्थ शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, प्रतीक भदौरिया, अनिकेत सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


जूडो सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या शर्मा, अविका, गौरी, अनुभवी, पायल विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में प्रियांशी दुबे, रितिका, मानसी, स्नेहा पांडेय, आराध्या सिंह और सीनियर वर्ग में सोनाली भारद्वाज, रेनू, मोनिका सिंह, आरती सिंह ने स्वर्ण पदक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारोत्तोलन यूथ बालक वर्ग में यश त्रिपाठी, उत्कर्ष, विशाल, वैभव पाल, प्रिंस यादव, हर्ष तिवारी, रजत यादव ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में अमन यादव, यश त्रिपाठी और सीनियर वर्ग में अंश शुक्ला व यश ने स्वर्ण पदक जीता। यूथ वर्ग बालिका में प्राची, जूनियर वर्ग में काजल राजपूत और सीनियर वर्ग में रीति कनौजिया और सना ने स्वर्ण पदक पाया।

क्रिकेट मैच में किदवईनगर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। टीम से तनीश ने 68 व मयंक पाल ने 22 रन बनाए तो गेंदबाजी में प्रियांशु ने तीन विकेट झटके। वहीं आर्यनगर की पूरी टीम 20 ओवर में दो विकेट पर 154 रन ही बना सकी। टीम से रामजी यादव ने 57 व अनुज ने 44 रन बनाए तो गेंदबाजी में रुद्रेश्वर पाल ने एक विकेट लिया।


किदवईनगर टीम ने एक रन से मैच जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, सांसद रमेश अवस्थी, अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंत में विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल समेत अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed