फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kidney scandal case charge sheet filed on 4 people by sit team

किडनी कांड: पीएसआरआई के सीईओ डॉक्टर दीपक शुक्ला समेत चार पर चार्जशीट की तैयारी

Wed, 19 Jun 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
kidney scandal case charge sheet filed on 4 people by sit team
किडनी कांड में चार लोगों के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट करेगी फाइल - फोटो : अमर उजाला
किडनी कांड में गिरफ्तार पीएसआरआई के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला, फोर्टिस हास्पिटल फरीदाबाद की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास समेत चार लोगों के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


किडनी कांड में 16 मई को एसआईटी ने सरगना टी राजकुमार राव समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 16 मई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके दो दिन पहले 14 मई को टी राजकुमार राव समेत दो लोग कोर्ट से जमानत पर छूट गए थे।
विज्ञापन


 

एसआईटी अफसरों की मंशा है कि जिस तरह देरी से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने का फायदा टी राजकुमार राव व उसके साथी ने उठाया था, वैसा डॉ. दीपक शुक्ला और सोनिका डबास समेत अन्य आरोपियों को न मिले। 

इन पर चार्जशीट की तैयारी
एसआईटी ने सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला, कोआर्डिनेटर सोनिका डबास, रैकेट के शातिर मोहित निगम और सिप्पू राय को हाल में ही गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसआईटी से जुड़े अफसर का कहना है कि जुलाई में चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव बोले किडनी रैकेट कांड में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अन्य के खिलाफ भी जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed