फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney scandal 14 accused sent jail

किडनी कांड में एसआईटी ने दो और आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 15 Jun 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kidney scandal 14 accused sent jail
किडनी कांड में जेल भेजे गए डॉक्टर दीपक शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

किडनी कांड में एसआईटी ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी डोनर प्रोवाइडर गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे हैं। जेल भेजे गए आरोपियों में एक हनुमंत विहार नौबस्ता का है। दूसरा आरोपी आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

विज्ञापन


मामले में अब तक दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के सीईओ और फरीदाबाद के फोर्टिस हॉस्पिटल की कोऑर्डिनेटर सहित कुल 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 

एसएसपी अनंत देव ने बताया कि मामले की वादिनी किदवई नगर निवासी संगीता को पिछले साल अक्तूबर में हनुमंत विहार निवासी उसके पति के दोस्त मोहित निगम अपने साथी जुनैद और श्याम तिवारी के साथ मिलकर दिल्ली ले गए थे।

विज्ञापन

किडनी का सौदा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था सीपू

Kidney scandal 14 accused sent jail
किडनी कांड में कानपुर पुलिस ने फोर्टिस हॉस्पिटल की महिला कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों ने उसकी किडनी का सौदा किया था। मामले में जुनैद और श्याम पहले ही जेल भेज जा चुके हैं। अब एसआईटी ने मोहित निगम और आजमगढ़ के कंधरापुर निवासी सीपू राय उर्फ नितेश राय को गिरफ्तार किया है। 

एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि सीपू राय पिछले तीन साल से डोनर प्रोवाइडर गिरोह के सरगना पश्चिम बंगाल निवासी टी राजकुमार और लखीमपुर खीरी निवासी गौरव मिश्रा के संपर्क में था। उसका काम डोनरों के फर्जी दस्तावेज तैयार करना था।

इनकी गिरफ्तारी बाकी
किडनी कांड के आरोपी केतन कौशिक, आसिम सिकदर, संजय पाल, संजय पांडेय, आनंद, अरविंद की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं दो आरोपी पीएसआरआई हॉस्पिटल की कोऑर्डिनेटर सुनीता प्रभाकरन और मिथुन ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed