किडनी कांड: अब क्राइम ब्रांच पकड़ेगी फरार आरोपी, एसएसपी ने सौंपी जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में नामचीन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसमें दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल की कोऑर्डिनेटर सुनीता वर्मा व मिथुन, फोर्टिस अस्पताल की सोनिका सहित दिल्ली का एक मेडिकल स्टोर संचालक केतन कौशिक, जालंधर का करन, बर्रा के कर्रही का मोहित निगम, हमीरपुर मौदहा का जुनैद सहित करीब 12 आरोपी हैं। एसएसपी ने बताया कि चुनाव में पुलिस व्यस्त रहेगी। ऐसे में क्राइम ब्रांच को लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सबूत के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एसआईटी की जांच में पता चला था कि कोऑर्डिनेटर ही मरीज उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद राजकुमार व केतन उन्हें डोनर देते थे। कोऑर्डिनेटरों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद भी पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया था।
मामले में जो भी आरोपी है, छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
अनंत देव, एसएसपी