{"_id":"5c6b0f98bdec224e4507f53c","slug":"kidney-racket-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश तक फैला है किडनी और लिवर सौदागरों का जाल, जांच शुरु हुई तो अधिकारियों के भी उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश तक फैला है किडनी और लिवर सौदागरों का जाल, जांच शुरु हुई तो अधिकारियों के भी उड़ गए होश
Tue, 19 Feb 2019 06:21 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर मानव अंगों की सौदेबाजी के मामले में पुलिस ने कई और खुलासे किए हैं। किडनी और लिवर की सौदेबाजी तुर्की और श्रीलंका तक की जाती है। इसमें दिल्ली के एक डॉक्टर केतन कौशिक की मुख्य भूमिका है। वहीं पीएसआरआई व फोर्टिस अस्पताल के बाद दिल्ली केनामचीन गंगाराम अस्पताल का भी नाम मामले में आया है।
एसएसपी अनंत देव ने सोमवार को मामले की जांच केलिए सीओ गोविंद नगर के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) गठित की है। बर्रा निवासी संगीता की रिपोर्ट केबाद किडनी कांड का खुलासा हुआ है।

किडनी निकलवाकर बेंचने की योजना थी
एसएसपी अनंत देव के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल से पता चला कि आरोपियों ने संगीता की जांच गंगाराम अस्पताल में करवाई थी और वहीं पर उसकी किडनी निकलवाकर बेंचने की योजना थी। जिस होटल में संगीता ठहरी थीं, वहां पर उन्होंने आरोपियों की बातचीत में योजना सुन ली थी और फिर वह वहां से जान बचाकर भाग आई थी।
इसलिए एसएसपी ने जांच में गंगाराम अस्पताल को भी शामिल किया है। पुलिस की एक टीम जांच केलिए दिल्ली रवाना हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली में केतन कौशिक नाम केडॉक्टर का विदेशों में नेटवर्क फैला है। वह बड़े पैमाने पर मानव अंगों का सौदा करता है। गिरोह केलोग जिस युवक को किडनी निकलवाने केलिए ले जाते हैं, उनको केतन मोटीवेट करता है। पुलिस उस तक पहुंचने केलिए जानकारी जुटा रही है।