फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kidney disease is spread like severe epidemic here

भीषण महामारी की तरह फैल रहा यहां किडनी रोग, संसद में गूंजा मुद्दा

Fri, 24 Mar 2017 10:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 10:09 PM IST
सार

- बांदा के सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने बांदा-चित्रकूट में डायलिसिस सेंटर खोलने की मांग की
- तीर्थ स्थलों को फ्री जोन घोषित कर तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं की भी उठाई मांग

विज्ञापन
kidney disease is spread like severe epidemic here
डेमो

विस्तार

बांदा और चित्रकूट जिले में लगातार बढ़ रहे किडनी संबंधित बीमारियों का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। यह मुद्दा बांदा के सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय से क्षेत्र में डायलिसिस सेंटर खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन


यही नहीं मिश्रा ने उनके क्षेत्र के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पड़ने वाले तीर्थ स्थलों को फ्री जोन घोषित किए जाने की मांग उठाई, जिससे तीर्थ यात्रियों को तकलीफ का सामना न करना पड़े ।
विज्ञापन


मिश्रा ने शून्य काल के दौरान उनके क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे किडनी संबंधित बीमारियों का मामला उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस समस्या को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस केंद्र खोलने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक यह केंद्र नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने शून्य काल में ही यह भी कहा कि उनके क्षेत्र के तीर्थ स्थल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों जगहों में पड़ते हैं, जिसके चलते इन तीर्थ स्थलों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को यात्रा में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर तीर्थ स्थलों को फ्री जोन घोषित कर दिया तो तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed