किडनी कांड के दो और आरोपी भेजे गए जेल, ये शातिर इस तरह लोगों को बनाते थे शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड में पुलिस ने शनिवार को वादिनी की किडनी का सौदा करवाने वाले आरोपी श्याम तिवारी उर्फ श्यामू सहित दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी लखनऊ का डोनर प्रोवाइडर रामू पांडेय है। इन दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पिछले कई दिनों से पूछताछ कर रही थी। इससे पहले पुलिस सरगना समेत छह लोगों को जेल भेज चुकी है।
पुलिस के मुताबिक जूही लाल कालोनी (कानपुर) निवासी श्याम तिवारी किदवई नगर में फर्नीचर की दुकान में ड्राइवर के रूप में काम करता था। इसी दुकान पर एक इलेक्ट्रीशियन भी काम करता था। श्याम की उससे दोस्ती हो गई थी। पिछले साल श्याम उसकी पत्नी को नौकरी का झांसा देकर अपने साथी मोहित निगम और जुनैद की मदद से दिल्ली ले गया था।
यहां पर उसने चार लाख रुपये में उसकी किडनी सौदा किया था। तभी महिला को मामले की जानकारी हो गई थी और वह किसी तरह बचकर कानपुर लौट आई थी। 29 जनवरी को पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक जब तहकीकात की गई तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। 17 फरवरी को सरगना टी राजकुमार, गौरव मिश्रा, शमशाद, विक्की, शैलेष सक्सेना व सबूर को जेल भेजा गया था।
दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं जो नए नाम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। -रवीना त्यागी, एसपी साउथ