फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapping of a five-year-old girl, Woman arrested

UP: 10 साल तक संतान नहीं हुई तो महिला ने किया बच्ची का अपहरण, पुलिस ने 450 सीसीटीवी फुटेज की मदद से ढूंढा

Sat, 05 Apr 2025 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 08:31 PM IST
सार

Kanpur News: ईद के त्योहार पर महिला ने पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कैमरों की मदद से 12 किलोमीटर दूर जाजमऊ से अपहर्ता को पकड़ लिया। पिता ने टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Kidnapping of a five-year-old girl, Woman arrested
महिला ने बच्ची का किया अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेकनगंज बाजार से ईद के दिन अपहरण हुई पांच साल की बच्ची को पुलिस ने शनिवार को ढूंढ निकाला। इसके साथ ही अपहरण करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि शादी के 10 साल बाद भी संतान न होने पर उसने बच्ची का अपहरण किया था। मामले के खुलासे में जुटी पुलिस को आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे 450 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकनगंज टीना मार्केट निवासी सैदूल की पत्नी दिलदला बीबी ईद के दिन शनिवार को खरीदारी करने के लिए पांच वर्षीय बेटी शाहिदा और छह वर्षीय बेटे शाहिद को लेकर बेकनगंज बाजार गई थीं। वहीं से बुर्का पहने एक महिला शाहिदा को अपने साथ लेकर चली गई। बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने थाने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने हुई एक महिला बच्ची को ले जाती हुई दिखी। पुलिस केवल महिला के फिरोजी रंग के पर्स के आधार पर सीसीटीवी खंगालते हुए तलाक महल, यतीमखाना, नवीन मार्केट होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची। वहां से महिला एक ऑटो में बैठकर जाजमऊ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kidnapping of a five-year-old girl, Woman arrested
परिजनों ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

जाजमऊ में सीसीटीवी फुटेज न होने पर पुलिस, महिला और बच्ची की फोटो की मदद से उसे खोजते हुए उन्नाव के इकबाल नगर पीपरखेड़ा कटरी स्थित महिला के मायके पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची की सकुशल ढूंढने के बाद अनवरगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी एहसान अहमद की पत्नी साकिरा फातिमा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसका मायका उन्नाव है।

बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया कि अपहरण करने वाली महिला को जेल भेजा गया है। फिलहाल बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मां-बाप को देखते ही बच्ची दाैड़कर उनसे चिपक गई।

 

Kidnapping of a five-year-old girl, Woman arrested
परिजनों ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता को मिली तो छलके आंसू
बच्ची को देखते ही माता-पिता के आंसू छलक पड़े। उन्हाेंने पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर धन्यवाद दिया। वहीं, डीसीपी ने बच्ची को ढूंढने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

पहचान छिपाने के लिए मुंडवा दिया था सिर
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिए उसका मुंडवा दिया था। पुलिस ढूंढते ही जब उन्नाव पहुंची तो बच्ची को सामने देख भी धोखा खा गई। कुछ देर में ही उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। हालांकि महिला ने बच्ची को बहलाने के लिए सात दिन के भीतर पांच जोड़ी नए कपड़े, चॉकलेट, बिस्कुट और आइस्क्रीम का घर में ढेर लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed