फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped teenager sold twice in six days woman and her partner arrested search for neighbor

UP: छह दिन में दो बार बिकी अगवा किशोरी, महिला और उसका साथी गिरफ्तार, पूछताछ जारी…पड़ोसी की तलाश

Thu, 10 Apr 2025 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थानाक्षेत्र से 30 मार्च की रात अगवा हुई किशोरी राजस्थान के जयपुर में मिली है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kidnapped teenager sold twice in six days woman and her partner arrested search for neighbor
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र से पड़ोसी ने किशोरी को अगवा कर राजस्थान में एक लाख रुपये में बेच दिया। उसे खरीदने वाली महिला ने शादी के नाम पर ढाई लाख रुपये में दूसरे को बेच दिया। मौका मिलने पर किशोरी ने वहां से भाग कर परिजनों को सूचना दी, तो वे मदद के लिए नौबस्ता थाने पहुंचे। नौबस्ता पुलिस ने खरीदार महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

अपहरणकर्ता और शादी के लिए जिसने खरीदा, उनकी तलाश की जा रही है। नौबस्ता के हंसपुरम इलाके में रहने वाले मजदूर ने तीन अप्रैल को थाने में अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के पिता के मुताबिक बेटी घर से कुछ सामान लेने पड़ोस की दुकान गई थी फिर नहीं लौटी।

विज्ञापन

एक अधेड़ को 2.5 लाख रुपये में बेचा
पड़ोसी सौरभ मिश्रा पर 30 मार्च की शाम अपहरण करने का आरोप लगाया। पांच अप्रैल को बेटी ने लखनऊ में रहने वाले अपने जीजा को फोन कर बताया कि सौरभ ने उसे अगवाकर राजस्थान के जयपुर के अंखुरिया इलाके में सामाजिक फाउंडेशन चलाने वाली महिला को एक लाख रुपये में बेच दिया था। उस महिला ने शादी के नाम पर उसे नागौर जिले में एक अधेड़ को 2.5 लाख रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन

Kidnapped teenager sold twice in six days woman and her partner arrested search for neighbor
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

महिला और उसके साथी से पूछताछ जारी
किशोरी को बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई नौबस्ता पुलिस ने एक टीम राजस्थान रवाना की। टीम को किशोरी अंखुरिया इलाके में मिली। किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमनगर पुलिया के पास से उसे खरीदने वाली फाउंडेशन संचालक 52 वर्षीय गायत्री और उसके साथी गागर-बाड़ा निवासी हनुमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम इन्हें और किशोरी को लेकर बुधवार शाम शहर आई, जहां इनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

मानव तस्करी की धाराएं बढ़ेंगी
नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का अपहरण करने का मुख्य आरोपी सौरभ मिश्रा और उसका परिवार रिपोर्ट दर्ज होने के पहले ही घर से भाग गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले से जुड़े आरोपियों पर मानव तस्करी, दुष्कर्म और षडयंत्र की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed