फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kharmas finished marriage season start in kanpur

खरमास खत्म, अब बजेगी शहनाई

Sat, 14 Jan 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
kharmas finished marriage season start in kanpur
डेमो
मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्ति हो गई है। इसी दिन से शुभ दिनों की शुरुआत हो जाती है। शनिवार से यज्ञोपवीत, विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूर्त लगने के साथ ही लोगों के घरों में शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पौष माह (खरमास) के रूप में माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसलिए लोग इस महीने में कोई भी मांगलिक कार्य करना उचित नहीं समझते हैं। इस पूरे एक महीने तक न तो लोग कोई शुभ कार्य करते हैं और ना ही किसी चीज की खरीदारी ही करते हैं। अब मकर संक्रांति से खरमास खत्म हो गया और शुभ दिन शुरू हो गए हैं। आचार्य पं. पुत्तन लाल शुक्ला ने बताया कि सूर्यदेव के उत्तरायण में आने के बाद से ही मांगलिक कार्यक्रमों की घड़ी आ गई है। इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार सबसे अधिक विवाह मुहूर्त मकर संक्रांति के बाद से कुछ तिथियों को छोड़कर जून तक लगातार हैं। इसके बाद लगभग चार माह का सन्नाटा रहेगा और नवंबर माह से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

सबसे शुभ होगा बसंत पंचमी का दिन
आचार्य के अनुसार इस बार बसंत पंचमी का दिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होता है। इससे इस दिन का महत्व कुछ अधिक ही माना जाता है। बताया कि पंचमी के दिन मांगलिक कार्यक्रमों को करवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ेगी रौनक
खरमास के दौरान बीते एक माह से वीरान पड़े बाजारों में भी रौनक लौटेगी। लोग सहालगों के मद्देनजर इसी दिन से खरीदारी भी करना शुरू कर देंगे। इससे बाजारों का सन्नाटा भी दूर होगा। शहर के कपड़ा, सोना-चांदी व अन्य वस्तुओं के व्यवसायियों के अनुसार पौष माह में प्रति वर्ष बाजार ठंडा पड़ जाता है लेकिन अब शादियों का मौसम शुरू होने से व्यापार बढ़ेगा और सन्नाटा दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed