फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kharja Bamba overflows, 100 bigha crops of 50 farmers submerged in three villages

खारजा बंबा ओवरफ्लो, तीन गांवों में 50 किसानों की सौ बीघा फसल डूबी

Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kharja Bamba overflows, 100 bigha crops of 50 farmers submerged in three villages
जगतपुर गांव में जलमग्न गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा। रामगंगा नहर का पानी खारजा बंबा में छोड़ दिया गया है। वहीं, पानी का बहाव तेज होने व जल निकासी में अवरोध होने से बंबा ओवर फ्लो हो गया। इससे तीन गांवों के 50 से अधिक किसानों की सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

इस समय रामगंगा नहर में पूरी क्षमता से पानी चल रहा है। इधर बुधवार को खारजा बंबा में नहर का पानी छोड़ दिया गया। इससे अमरसिंह का पुरवा, लक्ष्मनपुर व भरतसिंह का पुरवा गांवों में करीब 50 से अधिक किसानों की सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

गांव के किसान रघुवीर, रोहित, इंद्रपाल, अंकित यादव, दीपू शर्मा आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मियों ने नहर कोठी के पास से निकले खारजा बंबा में पानी छोड़ दिया। इससे गुटैहा और सर्वा गांव के बीच में खारजा बंबा ओवर फ्लो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खेतों में पानी भर गया और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। गुरुवार सुबह खेत में भरा पानी निकालने के लिए प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक जलभराव पूरी तरह से खत्म नहीं हो सका। गदनपुर प्रधान हरनाम सिंह ने बताया कि सौ बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलमग्न हुई है।

सिंचाई विभाग के एई हरिओम ने बताया कि नहर में दबाव कम करने के लिए खारजा में पानी छोड़ा गया है। खारजा आगे की तरफ अवरुद्ध होने की जानकारी मिली है। पानी बंद कराकर अवरुद्ध खरजा की जल्द सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed