फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khanchandrapur: Leakage repaired four days ago, then pipe burst

खानचंद्रपुर : चार दिन पहले ठीक कराया लीकेज, फिर फटा पाइप

Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Khanchandrapur: Leakage repaired four days ago, then pipe burst
खानचंद्रपुर में लीकेज वाले स्थान पर मिट्टी ढेर। - फोटो : संवाद
रनियां। खानचंद्रपुर में चार दिन पहले नगर पंचायत कर्मियों ने भूमिगत पाइप लाइन का लीकेज दुरुस्त किया था। शनिवार शाम फिर पाइप फट गया। हालांकि पानी का रिसाव धीमा है। मगर अब लीकेज से घरों की टोंटियों ने धीमा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

खानचंद्रपुर में मटियाम वऊ मार्ग पर पर अभी 5 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम डंप है। दो दशक से अधिक समय से यहां क्रोमियम डंप रहा जो भूजल में घुल गया है। हैंडपंपों से पीला पानी निकलता है। एनजीटी की सख्ती पर चौहानपुरवा में नई गहरी बोरिंग से टंकी में पानी भरने के बाद खानचंद्रपुर, यादव पुरवा, चौहान पुरवा और पालपुरवा में 550 घरों में जलापूर्ति होती है। 25 दिन पहले भूमिगत पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो नगर पंचायत की ओर से 22 फरवरी को लीकेज दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

26 फरवरी को पाइप लाइन में दोबारा लीकेज हो गया। पानी का रिसाव होने पर लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय को अवगत कराया है। हालांकि लीकेज ठीक नहीं कराया जा सका है। इसकी वजह से टंकी से पानी छोड़े जाने पर घरों की टोंटियों में धीमा पानी आ रहा है। पाल पुरवा निवासी अरुण पाल और यादव पुरवा के विशाल यादव ने बताया कि धीमा पानी आने से जरूरत पूरी नहीं हो रही है। मजबूरी में हैंडपंप का पीला पानी प्रयोग करना पड़ रहा है। ईओ मनीष राय ने बताया कि शनिवार को लीकेज सही कराया गया है। जानकारी मिली है। लीकेज पाइप ठीक करने के लिए सोमवार को कर्मियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed