{"_id":"5921acf14f1c1bec3e535b7c","slug":"keshav-prasad-maurya-says-about-bsp-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम मोर्या बोले,‘ऐसे खत्म करेंगे सपा, बसपा की गंदगी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम मोर्या बोले,‘ऐसे खत्म करेंगे सपा, बसपा की गंदगी’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए बयान दिया कि यूपी में पूरी तरह से सपा और बसपा की गंदगी खत्म कर देंगे। जनता ने भाजपा को बहुमत देकर जवाबदेही बढ़ा दी है। हमें एक दिन गली, मुहल्ला, धार्मिक स्थल और पार्क आदि को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए।
छावनी स्थित शांति नगर धर्मशाला में रविवार को बूथ विस्तार संबोधन समारोह में उन्होंने कहा कि 26 मई को भाजपा की केंद्र में सरकार बनी थी। इस 26 मई को वह तीसरी बार जनता को काम का हिसाब देंगे। 14 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
मौर्य ने कहा कि स्वच्छता मोदी जी की प्राथमिकता है, मैं कानपुर का प्रभारी मंत्री हूं, इसलिए शहर के लिए जिम्मेदारी ज्यादा है। शहर से हमारी पार्टी के तीन प्रत्याशी चुनाव नहीं जीते, फिर भी वे संगठन का अहम हिस्सा हैं। सरकार से बड़ी ताकत संगठन की होती है क्योंकि बिना संगठन की शक्ति के सरकार नहीं बनती। कहा कि कुछ अफसर अभी नहीं सुधरे हैं, उन्हें रास्ते पर लाने की व्यवस्था हो रही है। उनकी बात पर परिसर तालियों से गूंज उठा। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय प्रमुख मानवेंद्र सिंह, मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र पाल, अभिनव शुक्ला, नितिन, रचित अनूप, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, रामगोपाल, शीला शुक्ला, उपेंद्र सिंह, रज्जन, वेद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
मथुरा लूट कांड में माल भी बरामद
मौर्य ने कहा कि मथुरा लूटकांड के आरोपी पकड़े गए और माल भी बरामद हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि एक तो अपराधी नहीं बचेंगे, ऊपर से उनकी पैरवी करने वाले भी दंडित होंगे।
मेरा घर-भाजपा का घर का चला अभियान
इस मौके पर घर- घर सदस्य बनाने के लिए मेरा घर-भाजपा का घर अभियान शुरू किया गया। इसमें मेरा घर-भाजपा का घर लिखे हुए स्टीकर घरों पर लगाए जा रहे हैं। भाजपाई लोगों को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।