फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad maurya public meeting in kanpur dehat

11 को सूख जाएगी मुख्यमंत्री अखिलेश की कलमः केशव मौर्य

Thu, 16 Feb 2017 01:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya public meeting in kanpur dehat
केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कानपुर देहात रूरा के कारी गांव में प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर खूब सियासी तीर चलाकर वार किए। उन्होने कहा कि 11 मार्च को मतगणना के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कलम की स्याही सूख जाएगी। पूरे यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। 
विज्ञापन


मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने यूपी को बर्बाद करने का काम किया है। यही कारण है प्रथम एवं दूसरे चरण के चुनाव में बंपर वोटिंग हो रही है, इसमें सर्वाधिक सीटें भाजपा जीतने जा रही है। यह सरकार के प्रति जनता के गुस्से के ही नतीजा है। गुंडागर्दी, अत्याचार से आम आदमी कांप रहा है। जब तक यूपी में सांप नाथ-नाग नाथ की सरकार रहेगी तो तबतक विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

 

केशव ने कहा कि यह चुनाव 2014 के चुनाव से भी महत्वपूर्ण चुनाव है। चूंकि, मोदी जी भ्रष्टाचार, गरीबी पर काम करते हैं तो एसपी और बीएसपी अंदर से मिलकर रोकने का काम करती है। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र तैयार किया है। यदि यूपी में सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा और सभी कत्ल खाने बंद कराए जाएंगे। बालिकाओं के लिए ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई फ्री, गरीब कल्याण कार्ड जारी किया जाएगा, ऐसे लोगों की बेटियों के जन्म होते ही 50 हजार रूप्ए का बांड बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जे खाली करवाए जाएंगे और जमीन माफियाओं पर इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि 10 पुस्तों तक कोई जमीन पर कब्जा नहीं करेगा।  भाजपा की आंधी देखकर बसपा और सपा बौखला गई है। सपा ने पूरी तरह से खत्म हो चुकी कांग्रेस को साथ ले लिया, यह क्या है। मित्रों, आप लोग अच्छी तरीके से जानते हैं। वोट मांगने नहीं कर्ज मांगने आया हूं, सभी को विश्वास दिलाता हूं कि यूपी के अंदर सिर नहीं झुकने दूंगा। इसके बाद केश्व मौर्य का हेलीकाप्टर मलिहाबाद लखनऊ के लिए रवाना हो गया। 


 

सपा का झंडा लगाते ही मिल जाता गुंडागर्दी का लाइसेंस
कानपुर देहात रूरा की जनसभा में अक्रामक अंदाज में बोलते हुए केश्वव मौर्य ने कहा कि स्थिति यह है कि कार में सपा का झंडा लगाते ही गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल जाता है। पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती है। यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसी सरकार को रूकने का कोई हक नहीं है। मौर्य ने यहां तक कहा कि यदि सैफई परिवार स  रिश्ता नहीं है तो चपरासी की भी नौकरी  नहीं मिलेगी। सपा सरकार ने इंटरव्यू के नाम पर प्रतिभागियों का अपमान किया है। इसलिए भाजपा ने तय किया है कि सरकार में आने पर साक्षात्कार व्यवस्था खत्म की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed