{"_id":"58a9ca554f1c1b0d4cd84b1a","slug":"keshav-maurya-big-statement-over-mayawati-and-akhilesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केशव बोले, 'बुआ हो या बबुआ सरकार बनते ही जेल भिजवाऊंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव बोले, 'बुआ हो या बबुआ सरकार बनते ही जेल भिजवाऊंगा'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:12 PM IST
सार
केशव प्रसाद बोले- सपा, बसपा का हो जाएगा सूपड़ा साफ
विज्ञापन
यूपी के महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र में बोलते केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य रविवार को सपा, बसपा पर तगड़े हमलावर साबित हुए। बोले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही घोटालों की जांच कराएंगे, वह चाहे बुआ हो या फिर बबुआ। विधानसभा चुनाव में इस दफा सपा और बसपा की जमानत जब्त हो जाएगी। तीसरे चरण के मतदान के बाद हाथी बेहोश और साइकिल पंचर हो जाएगी। बोले, 2017 चुनाव में सपा बसपा का सूपड़ा साफ होनेे जा रहा है।
विज्ञापन
जनपद महोबा के चरखारी विधानसभा से प्रत्याशी श्री बृज भूषण राजपूत जी एवं महोबा विधानसभा से प्रत्याशी श्री राकेश गोस्वामी जी जनसभा में ... pic.twitter.com/B52MieeW2M
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 19, 2017विज्ञापन
Trending Videos
सपा, बसपा एक ही सिक्के दो पहलू
डेमो
प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कुलपहाड़ राजकीय पालीटेक्निक मैदान भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश को गंभीर रोग हो गया है। इसे भगाने के लिए भाजपा को लाना है। जैसे सुनामी किसी के रोके नहीं रुकती वैसे ही जनता भाजपा की ओर दौड़ रही है।
सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा से भाजपा ही निजात दिलाएगी। कहा कि सपा और बसपा से जनता ऊब चुकी है। जनता का नारा है राहुल अखिलेश तुम संघर्ष करो हम मोदी के साथ हैं। बुंदेलखंड की समस्याओं को भाजपा ही हल करेगी। सभा में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर समेत तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बीएसपी एक ही सिक्के दो पहलू हैं। इन्होंने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। बसपा की सरकार रही तो उनकी मुखिया ने विकास के नाम पर सिर्फ लखनऊ में पत्थर लगवाए। जब सपा की सरकार बनी तो जमीनों पर कब्जों और अवैध खनन का खेल शुरू हो गया। भाजपा की सरकार बनने पर गुंडाराज खत्म होगा और अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।