फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keshav and Anurag will come to the city on 16th and 17th

Kanpur News: 16 और 17 को शहर आएंगे केशव और अनुराग

Wed, 03 Jun 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Keshav and Anurag will come to the city on 16th and 17th
कानपुर। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पांच जून से 21 जून तक भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा उन्होंने तय की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि भाजपा की दक्षिण इकाई की ओर से 16 जून को आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। 17 जून को भाजपा की उत्तर इकाई की ओर से आयोजित सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर आएंगे। इससे पहले 13 और 14 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 से 16 जून तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। 16 और 17 जून को सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे। 18 और 19 जून को जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में आयोजित योग शिविरों के साथ होगा। बैठक में शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, मोहित सोनकर, दीपू पांडे, गणेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed