फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kescos JE arrested on rape charges, refusal to marry for not giving dowry of Rs 70 lakh, accused sent to jail

कानपुर: दुष्कर्म के आरोप में केस्को जेई गिरफ्तार, 70 लाख दहेज न देने पर शादी से इंकार, आरोपी को भेजा जेल

Fri, 22 Sep 2023 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Sep 2023 09:03 AM IST
सार

Kanpur Crime: पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार ने अक्षमता जताई, तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की ,लेकिन एक महीने तक पुलिस उसे चक्कर लगवाती रही।

विज्ञापन
Kescos JE arrested on rape charges, refusal to marry for not giving dowry of Rs 70 lakh, accused sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मूल रूप से प्रयागराज के फूलपुर के रहने वाले केस्को के जेई मुलायम सिंह यादव को गोविंदनगर पुलिस ने दुष्कर्म और दहेज मांगने समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने पद का दुरुपयोग कर तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन

शादी करने के लिए जेई व उसके परिजनों ने पीड़िता से दहेज में मांगी। मांग पूरी न करने पर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। कच्ची बस्ती निवासी युवती ने बताया कि उसका कुछ साल पहले तलाक हो चुका है। साल 2020 में मुलायम सिंह यादव उसके मोहल्ले में मीटर चेकिंग के लिए आए।
विज्ञापन

इस दौरान जान पहचान हो गई। इसके बाद जेई अक्सर घर आने लगे और प्रेम प्रसंग हो गया। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान एक बार गर्भपात भी कराया। कुछ समय बाद शादी के लिए कहा, तो दहेज में सत्तर लाख रुपये, क्रेटा कार, हीरे की अंगूठी, राडो घड़ी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार ने अक्षमता जताई, तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की ,लेकिन एक महीने तक पुलिस उसे चक्कर लगवाती रही। जब परिजनों ने फिर उच्चाधिकारियों के पास जाने की बात कही, तो गोविंदनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed