{"_id":"6af4d7b866162f9264012f5e","slug":"kesco-to-launch-a-major-campaign-to-curb-electricity-theft-kanpur-news-c-362-1-ka11002-160606-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को चलाएगा महाभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को चलाएगा महाभियान
विज्ञापन
कानपुर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और लाइन लॉस कम करने के लिए केस्को जल्द ही शहर में महाभियान शुरू करेगा। इसके तहत बिजली चोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा। शहर के कई इलाकों से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही हैं।
रंजीतनगर, पुराना आरपीएच, आचार्यनगर और आलूमंडी सबस्टेशन व फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चोरी की समस्या अधिक है। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और लाइन लॉस भी बढ़ रहा है। अभियान के दौरान केस्को की टीमें इन क्षेत्रों के संदिग्ध घरों और प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी।
बिजली कनेक्शन, मीटर और लोड का सत्यापन किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना, राजस्व वसूली बढ़ाना और लाइन लॉस कम करना है। इसके लिए विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है।