फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KESCO bills are giving entrepreneurs a shock.

Kanpur News: केस्को का बिल उद्यमियों को दे रहा झटका

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
KESCO bills are giving entrepreneurs a shock.
कानपुर। केस्को की कार्यप्रणाली से उद्यमियों में रोष है। उनका आरोप है कि विभाग की मनमानी का खामियाजा उन्हें आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को वह केस्को एमडी के सामने अपनी पीड़ा भी सुना चुके हैं। उद्यमियों के अनुसार एक मामले में 100 किलोवॉट के स्वीकृत लोड पर तीन किलोवॉट की अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी के बजाय 103 किलोवॉट की जमा कराई गई है। दूसरे मामले में मीटर की नियमित जांच के बावजूद आठ साल बाद उसके सुस्त चलने का पता चला और 58 लाख जुर्माने का नोटिस दे दिया।
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव अमन घई ने बताया कि इस्पातनगर स्थित उनकी नट-बोल्ट फैक्टरी का स्वीकृत लोड 100 किलोवॉट है। मई-जून में इससे अधिक लोड दर्ज होने पर इसे 103 किलोवॉट माना गया। उनके मुताबिक पहले से जमा 100 किलोवॉट की सिक्योरिटी मनी के अलावा केवल तीन किलोवॉट की अतिरिक्त राशि जमा होनी चाहिए थी। 1500 रुपये प्रति किलोवॉट के हिसाब से यह 4500 रुपये होती है। आरोप है कि केस्को ने इसके बजाय पूरी 103 किलोवॉट की सिक्योरिटी मनी जमा करा ली।
विज्ञापन


आठ साल बाद पता चला मीटर सुस्त

कोऑपरेटिव इस्टेट के अध्यक्ष विजय कपूर ने बताया कि दादानगर स्थित वीरेंद्र मिश्रा की फैक्टरी के मीटर की हर माह एमआरआई जांच होती है। इसके बावजूद 2025 में केस्को ने नोटिस जारी कर मीटर को वर्ष 2017 से सुस्त बताते हुए 58 लाख रुपये जुर्माना मांगा। वीरेंद्र के मुताबिक अचानक इतनी बड़ी देनदारी सामने आने से उन्हें दिल का दौरा आ गया। उन्होंने मीटर की जांच करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल स्पष्ट न होने और न आने की भी शिकायतें
उद्योग व्यापार संघ (फीटा) के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि बिजली के बिलों में पावर फैक्टर, एफपीपीए प्रतिशत समेत कई जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं होतीं। संशोधित बिल में भी बिल बदलने का आधार स्पष्ट नहीं किया जाता। इससे उपभोक्ता को बिल समझने में परेशानी होती है। वहीं फीटा के मयंक फेरवानी ने बताया कि चकेरी स्थित उनकी फैक्टरी में अप्रैल में 55 केवी का मीटर लगाया गया था। केस्को ने 60 से 90 दिन में पहला बिल आने की बात कही थी लेकिन चार माह बीतने के बाद भी बिल नहीं आया है।




वर्जन

उद्यमियों की शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा। जिन मामलों में विद्युत नियामक आयोग के स्तर से निर्णय होना है संबंधित पीड़ितों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। - नेहा जैन, प्रबंध निदेशक, केस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed