फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kendriya Vidyalaya teams won volleyball and kho-kho

Kanpur News: वॉलीबॉल और खो-खो में केंद्रीय विद्यालय की टीम जीती

Fri, 14 Nov 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya teams won volleyball and kho-kho
वॉलीबॉल मैच में जीत ​के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा-2025 में गुरुवार को दूसरे दिन कैंट और ग्रीनपार्क में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 600 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन



वॉलीबॉल में केंद्रीय विद्यालय, फुटबाल बालिका वर्ग में कैंटोनमेंट बोर्ड, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में मारवाड़ी स्कूल और खो-खो बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय कैंट की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अलीशा और बालक वर्ग में मोहम्मद शीरान प्रथम रहे। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में नवीन सरताज, 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में तेज प्रकाश तिवारी प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में उमेर प्रथम, आशुतोष द्वितीय और अर्जुन तृतीय रहे। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम, आराध्या द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। 400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में पर्व राय और बालिका में पावनी प्रथम रहीं।

जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या और सीनियर बालक वर्ग में अतुल प्रथम रहे। सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम और बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय कैंट की विजेता रही।


इससे पहले दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार, बीएसए सुरजीत सिंह, युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed