फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keep these things in mind to avoid whatsapp hacker

शातिरों ने हैक किया अधिवक्ता व बुजुर्ग का व्हाट्सऐप, अाप भी भूलकर न करें ये गलती

Sat, 11 Aug 2018 06:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 06:41 PM IST
सार

- गलत मैसेज और अश्लील वीडियो भेजे 

विज्ञापन
Keep these things in mind to avoid whatsapp hacker
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के कानपुर शहर में व्हाट्सऐप हैकर गैंग सक्रिय हो गया है। यह गैंग लोगों का व्हाट्सऐप हैक कर गलत मैसेज और अश्लील वीडियो भेज रहा है। हैकर्स से बचने के लिए  सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक अधिवक्ता व एक बुजुर्ग ने एसएसपी अखिलेश कुमार से इसकी शिकायत की। पुलिस ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।

कर्नलगंज, बजरिया निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश गौतम ने एसएसपी को बताया कि नौ अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है।
विज्ञापन

 

Keep these things in mind to avoid whatsapp hacker
डेमो पिक
अगर इस नंबर की सर्विस चालू रखनी है, तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। उसका छह डिजिट का नंबर हमें बता देना, ताकि फोन की सर्विस को बनाए रखा जा सके। ऐसा न करने पर सिम की सर्विस बंद हो जाएगी। बकौल आनंद थोड़ी देर उनके मोबाइल पर मैसेज आ गया। इसके बाद उन्होंने फोन करने वाले को मैसेज में आया छह डिजिट का नंबर बता दिया।

थोड़ी देर बाद उनके परिचितों के मोबाइल पर उनके नंबर से कौन बनेगा करोड़पति का मैसेज व्हाट्सऐप पर पहुंचने लगा। मैसेज मेें लिखा था कि आपका 10 लाख का इनाम निकला है, आप इतनी रकम सिक्योरटी के रूप में जमा करेंगे तो इनामी राशि आपको दे दी जाएगी।

Keep these things in mind to avoid whatsapp hacker
डेमो पिक
परिचितों ने उन्हें मैसेज के बारे में जानकारी दी। जब उन्होंने खुद का व्हाट्सऐप देखा तो उसमें केबीसी की डीपी लगी थी। इसमें केबीसी में गेम खिलाने वाला फोटो भी लगा था। तमाम प्रयास के बाद भी डीपी से केबीसी का लोगो नहीं हटा। न ही व्हाट्सऐप ही काम कर रहा था। इसी तरह एक वृद्ध ने भी एसएसपी ने व्हाट्सऐप हैक करने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि शातिर ने उनके मोबाइल का व्हाट्सऐप हैक कर लिया। इसके बाद से व्हाट्सऐप पर उनकी पौत्री के बारे में अश्लील मैसेज और उसका अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया गया। एसएसपी ने दोनों मामलों की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed