{"_id":"6aea438b108b5a1d25081967","slug":"keep-an-eye-on-the-movement-of-dogs-and-cats-in-the-hospital-chc-superintendent-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151582-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में कुत्ते-बिल्लियों की आवाजाही पर रखें नजर : सीएचसी अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में कुत्ते-बिल्लियों की आवाजाही पर रखें नजर : सीएचसी अधीक्षक
Wed, 04 Nov 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने मंगलवार को नुनारी पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं के रखरखाव और साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही देर रात हुए सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को परिसर में कुत्ते-बिल्लियों की आवाजाही पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
चिकित्साधीक्षक दोपहर करीब 12:30 बजे पीएचसी पहुंचे। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. रीता सिंह और स्टाफ नर्स ज्योति से प्रसव के संबंध में जानकारी ली। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि दलेलपुर गांव निवासी दीक्षा (32) पत्नी विनय कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर रात में अस्पताल लाया गया था। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उन्होंने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में औसतन हर महीने 35 से 40 सामान्य प्रसव हो रहे हैं।
वहीं, मौसमी बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित 10 से 15 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ कुत्ते-बिल्लियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले कुछ मरीज अपने पालतू कुत्तों को भी साथ ले आते हैं। ऐसे में लापरवाही से जच्चा और नवजात के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। सतर्कता रखें जिससे परिसर में कोई भी कुत्ता या बिल्ली प्रवेश न कर सके।