{"_id":"681d1760201708160e0cbad2","slug":"kee-company-again-faced-a-setback-for-delaying-work-fined-rs-1-crore-kanpur-news-c-362-1-ka11003-123449-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: काम लटकाने पर केईई कंपनी पर फिर गिरी बिजली, लगा एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: काम लटकाने पर केईई कंपनी पर फिर गिरी बिजली, लगा एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
कानपुर। शहर में बिजली आपूर्ति सुधार के काम कर रही कंपनी कृष्णा इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग (केईई) पर लेटलतीफी के चलते एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत केस्को ने 475 करोड़ की लागत वाले कार्य वर्ष 2022 में कंपनी को सौंपे थे। नवंबर 2024 में कार्य पूरे होने थे, लेकिन कंपनी अभी तक सिर्फ 65 फीसदी काम ही कर पाई है। लापरवाही बरतने पर केस्को कंपनी पर पहले भी दो बार जुर्माना लगा चुका है।
आरडीएसएस के तहत कंपनी को अंडरग्राउंड केबल बिछाने, एबी केबल, 11केवी केबल, ओवरहेड में एक्सएलवी केबल और लंबे फीडरों को छोटा करने जैसे काम करने हैं। कंपनी के काम की गति को देखते हुए अभी इनके पूरा होने में छह माह का समय और लग सकता है। केस्को ने समय पर काम खत्म नहीं करने पर बीते साल दिसंबर में कंपनी पर 2.10 करोड़ रुपये और जनवरी में 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। अब 7 मई को तीसरी बार एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस प्रकार अब तक कंपनी पर कुल 4.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लग चुका है।
बिजली व्यवस्था सुधार के लिए जारी आरडीएसएस व बिजनेस प्लान में अभी तक 300 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। आरडीएसएस के तहत केबल बिछाने और लंबे फीडरों को छोटा करने से जुड़े काम 55 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। बिजनेस प्लान में वितरण ट्रांसफार्मर, एलटी टेनलेस लगाने, 11 हजार क्षमता वाले टूल बॉक्स और 96 नए ट्रांसफार्मर लगाने के काम किए गए हैं।
विज्ञापन
बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए आरडीएसएस योजना के काम केईई कंपनी को सौंपे गए थे। तय समय से अधिक लगाने के साथ ही अभी काम पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए कंपनी पर तीसरी बार जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने और समय की मांग को लेकर पत्र दिया था, उस पर निर्णय उच्च अधिकारी लेंगे।- गेयज भूषण मिश्र, अधिशासी अभियंता, केस्को