फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA, BNSD and DPS Azadnagar won the matches

Kanpur News: केडीएमए, बीएनएसडी और डीपीएस आजादनगर ने जीते मैच

Thu, 14 Aug 2025 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
KDMA, BNSD and DPS Azadnagar won the matches
कानपुर। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में बुधवार को स्व. आत्माराम अग्रवाल स्मारक इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मैच में केडीएमए ने प्रताप इंटरनेशनल स्कूल को 74 रन से मात दी। दूसरे मैच में बीएनएसडी इंटर कॉलेज ने स्कॉलर मिशन स्कूल को नौ विकेट से हराया। तीसरे मैच में डीपीएस आजादनगर ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी को 120 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर पहले मैच में केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। टीम से अस्त ने 28 व सचिन सोनकर ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य, ईशान, आयु दीक्षित और वैष्णव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में प्रताप इंटरनेशनल की पूरी टीम सूर्यांश सिंह की घातक गेंदबाजी में आगे 11.3 ओवर में 60 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से विवेकानंद ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूर्यांश सिंह ने तीन, हार्दिक व सक्षम ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यांश सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

टीएसएच मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में स्कॉलर मिशन स्कूल की पूरी टीम 15.4 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। टीम से अच्युत ने 19 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विकास प्रजापति ने चार, मयंक ने तीन और ताहिर ने दो को आउट किया। जवाब में बीएनएसडी इंटर कॉलेज की टीम ने 7.1 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अनुराग कश्यप ने 23 और मो. रुमान ने 21 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच विकास प्रजापति को दिया गया। टीएसएच मैदान पर तीसरे मैच में डीपीएस आजादनगर ने 20 ओवर में दो विकेट पर 203 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम से विशेष अग्निहोत्री ने नाबाद 79 रन और अवध कुशवाहा ने नाबाद 51 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रियांशु और अथर्व ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी की पूरी टीम 18.2 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अथर्व पांडे ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रकाश व वाइस रजा खान ने तीन-तीन, अवध कुशवाहा ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अवध कुशवाहा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed